Skip to content
Sunday, November 8, 2026 Ahmedabad 35°C

उत्तराखंड में तेजी से बढ़ रही है पुरेला जैसी लव जिहाद की घटनाएं

उत्तराखंड में तेजी से बढ़ रही है पुरेला जैसी लव जिहाद की घटनाएं

देहरादून । उत्तरकाशी जिले में पुरेला कस्बे में नाबालिग हिंदू लड़की को भगा ले जाने वाले मुस्लिम युवक और उसके साथी को पकड़ कर पुलिस के हवाले करने की घटना के बाद शहर में तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। शहर के हिंदू संगंठन ,व्यापार मंडल और पूर्व सैनिक संगठन के लोगों ने बाजार बंद कर सड़को पर प्रदर्शन किया है।

इस घटना के बाद से पुरेला और उसके आसपास के इलाको में लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है, आंदोलित लोगों ने उन संपत्ति स्वामियों को भी गुजारिश के साथ चेताया कि वो गैर हिंदू किरायेदारों से अपनी प्रॉपर्टी खाली करवा ले।

जानकारी के मुताबिक लोगों में गुस्से को देखते हुए करीब 50 मुस्लिम दुकानदार रातों रात अपने घर दुकान छोड़ कर परिवार सहित भाग गए है।

लव जिहाद की ये घटना पहाड़ी कस्बों के लिए नई नही है इस पहले चमोली पौड़ी उत्तरकाशी बागेश्वर आदि जिलों में भी हो चुकी है उस वक्त भी वहां लोगों ने आरोपी लोगों के घरों पर दस्तक देकर उन्हें चेतावनी दी थी, किंतु इस बार पुरेला की घटना ने स्थानीय लोगों को झझोर कर रख दिया और वे सड़को पर आकर रोष प्रकट करने लगे, पूर्व सैनिकों ने सड़क पर आकर लोगों को चेताया कि उत्तराखंड को कश्मीर बनाने की साजिश चल रही है।

लव जिहाद के मामले सबसे ज्यादा देहरादून के पछुवा इलाके में आ रहे है, पिछले दो हफ्ते में पांच मामले सामने आए और उनका केरल से कनेक्शन जुड़ा हुआ मिला, आरोपी नाम बदल कर हिंदू लड़कियों को फंसा रहे और उनको ब्लैकमेल कर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाल रहे थे आरोपी पिछले छह महीने में केरल होकर आए हुए है ऐसी खबरे सामने आई है।

विकास नगर के बीजेपी विधायक मुन्ना सिंह चौहान में आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के लव जिहाद की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई है और पुलिस की लापरवाहियों पर भी अपनी नाराजगी प्रकट की है। पुलिस एसएसपी देहरादून से श्री चौहान ने बात भी की है माना जा रहा है कि अभी तक ऐसे मामलो पर चुप्पी साधने वाले विधायक श्री चौहान भी अब कड़े तेवर इसलिए दिखा रहे है क्योंकि पछुवा में ऐसी घटनाओं का एका एक बढ़ जाना उनकी साख पर भी सवाल खड़े कर रहा है।

Filed under Uttarakhand

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.