Skip to content
Thursday, November 12, 2026 Ahmedabad 25°C

झारखंड में ST नाबालिग की रेप के बाद हत्या

झारखंड में ST नाबालिग की रेप के बाद हत्या

झारखंड के गोड्डा जिले में जनजातीय नाबालिग लड़की के साथ रेप और हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मुख्य आरोपी अनवर अंसारी अब तक फरार है, जबकि उसके दो साथियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि संथाल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठियों द्वारा जनजातियों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं, लेकिन हेमंत सोरेन सरकार इस पर मौन है।

क्या है पूरा मामला?

  • 30 जनवरी 2025: गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी इलाके में अनवर अंसारी नाम का युवक अपनी साथी के साथ जनजातीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले गया।
  • कुछ देर बाद वह लड़की को बेहोशी की हालत में उसके घर छोड़कर फरार हो गया।
  • अनवर ने दावा किया कि लड़की को होश आ जाएगा, लेकिन उसकी मौत हो गई।
  • लड़की के परिजनों ने अनवर पर रेप और हत्या का आरोप लगाया और कहा कि उसने जबरन दवा खिलाई थी।
  • मृतका की मां के अनुसार, लड़की अपनी जाति के लड़के से शादी करना चाहती थी, लेकिन अनवर उसे जबरदस्ती ले गया।

पुलिस की कार्रवाई पर सवाल

  • एफआईआर में यौन शोषण की धाराएँ नहीं जोड़ी गईं, जिससे स्थानीय लोगों में रोष है।
  • मुख्य आरोपी अनवर अंसारी फरार है, लेकिन दो अन्य आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
  • गाँव में पुलिस तैनात कर दी गई है, क्योंकि तनाव बढ़ रहा है।

भाजपा का हमला

  • गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने इस घटना को लेकर झारखंड सरकार को घेरा।
  • उन्होंने कहा कि संथाल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठियों के कारण आदिवासी लड़कियों के साथ जबरन शादी, बलात्कार और ज़मीन हथियाना आम हो गया है।
  • दुबे ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाए।

झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर प्रश्न उठाए हैं। उन्होंने कहा, “महिलाओं को ₹2500 के सहायता की आड़ में आप आदिवासी बेटियों के साथ हो रहे अत्याचार को नहीं छुपा सकते। यदि महिला सम्मान के नाम पर आपको वाहवाही लूटने का शौक है, तो आदिवासी बेटियों के हत्या की जिम्मेदारी भी आपके सिर माथे ही मढ़ी जाएगी।”

Filed under Jharkhand

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.