नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। गुरुवार, 30 जुलाई 2026 को सुबह 4:15 बजे रिलीज हुए इस ट्रेलर को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म के भव्य विजुअल्स, शानदार VFX, दमदार बैकग्राउंड स्कोर और स्टार कास्ट की प्रभावशाली परफॉर्मेंस की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है।
हिंदू पौराणिक महाकाव्य रामायण पर आधारित इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम, साई पल्लवी माता सीता और यश लंकेश रावण के किरदार में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में भगवान राम के बाल्यकाल से लेकर वनवास और राक्षसों के खिलाफ धर्म की रक्षा के लिए उनके संघर्ष की झलक दिखाई गई है।
life has come a full circle for #ArunGovil as he's portraying King Dashrath now. for me, he'll always be the best on screen Lord Ram i have witnessed till now. #Ramayana pic.twitter.com/bnwhXnfbed
— Yogi (@thatfilmyguyy) July 30, 2026
रणबीर कपूर के भगवान राम अवतार को मिला शानदार रिस्पॉन्स
ट्रेलर में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में बेहद शांत, मर्यादित और प्रभावशाली दिखाई देते हैं। उनके युद्ध दृश्य, धनुष-बाण चलाने की शैली और भावनात्मक अभिनय ने दर्शकों को प्रभावित किया है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स उनके इस अवतार को अब तक का सबसे प्रभावशाली सिनेमाई प्रस्तुतीकरण बता रहे हैं।
साई पल्लवी बनीं माता सीता, रवि दुबे दिखे लक्ष्मण के रूप में
फिल्म में साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आ रही हैं। ट्रेलर में उनका सौम्य, गरिमामय और भावपूर्ण अभिनय दर्शकों को पसंद आ रहा है। वहीं रवि दुबे भगवान लक्ष्मण के रूप में राम और सीता के साथ वनवास जाते दिखाई देते हैं। उनके संयमित अभिनय और प्रभावशाली स्क्रीन प्रेजेंस की भी खूब सराहना हो रही है।
From the first day of #RaviDubey’s casting, I was so happy. Have known him since his ITV days and never had any doubts about his acting. Also, Ranbir and Ravi look so alike, like brothers perfect casting for the role😍🤩. I’m sure he’s going to ace this. #Ramayana pic.twitter.com/ezYRldB8b0
— Abhijeet🏹 (@Skyhigh_xoz) July 30, 2026
रावण बने यश ने जीता दर्शकों का दिल
फिल्म में अभिनेता यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं। ट्रेलर में उनका भव्य लुक, दमदार व्यक्तित्व और प्रभावशाली संवाद अदायगी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। कई दर्शकों का मानना है कि यश का रावण फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण साबित हो सकता है।
दशरथ से लेकर शूर्पणखा तक, कई अहम किरदारों का खुला राज
ट्रेलर में कई महत्वपूर्ण किरदारों की पहली झलक भी देखने को मिली है, जिन्होंने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
- अरुण गोविल – राजा दशरथ
- रकुल प्रीत सिंह – शूर्पणखा
- इंदिरा कृष्णन – माता कौशल्या
- शीबा चड्ढा – मंथरा
- विवेक ओबेरॉय – विद्युज्जिह्व
- लारा दत्ता – रानी कैकेयी
- रवि दुबे – लक्ष्मण
- सौरभ सचदेवा – मारीच
Vivek Oberoi . #Ramayana pic.twitter.com/9QXAHUJGOt
— Ravi (@Ravi7IND) July 29, 2026
इन सभी कलाकारों के लुक और स्क्रीन प्रेजेंस को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। खासतौर पर अरुण गोविल को राजा दशरथ के रूप में देखना फैंस के लिए बेहद भावुक पल माना जा रहा है, क्योंकि उन्होंने रामानंद सागर की ऐतिहासिक ‘रामायण’ में भगवान श्रीराम की भूमिका निभाई थी।
#RakulPreetSingh is the perfect choice to play Soorpanaka in #Ramayana. pic.twitter.com/2gNGrmyvNk
— CineManiac (@movie__maniac) July 30, 2026
VFX और सिनेमैटोग्राफी की हो रही जमकर तारीफ
‘रामायण’ का ट्रेलर अपनी भव्यता, शानदार विजुअल इफेक्ट्स (VFX), सिनेमैटोग्राफी और बैकग्राउंड म्यूजिक के कारण भी सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर ट्रेलर लगातार ट्रेंड कर रहा है और फैंस इसे भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी पौराणिक फिल्मों में से एक बता रहे हैं।
फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं और अब सभी की नजर इसके सिनेमाघरों में रिलीज होने का इंतजार कर रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel