भगवान श्रीकृष्ण की कहानियों से दर्शकों का भावनात्मक जुड़ाव एक बार फिर सिनेमाघरों में देखने को मिल रहा है। हाल ही में रिलीज हुई कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे पकड़ बनाती नजर आ रही है।
पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
7 मई को पेड प्रीव्यू के साथ रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआती तौर पर 40 लाख रुपये का कलेक्शन किया। वहीं 8 मई को थिएटर रिलीज के बाद फिल्म की कमाई में उछाल आया। इंडस्ट्री रिपोर्ट्स के अनुसार, पहले दिन फिल्म ने करीब 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
करीब 1,549 शोज के साथ फिल्म ने कुल मिलाकर लगभग 1.88 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि बिना बड़े स्टारकास्ट के बावजूद फिल्म को दर्शकों का अच्छा समर्थन मिल रहा है।
फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट
कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम एक भक्ति आधारित फिल्म है, जिसमें सिद्धार्थ गुप्ता, संस्कृति जयना और सुष्मिता भट मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
फिल्म का निर्देशन और लेखन हार्दिक गज्जर ने किया है। यह फिल्म ‘क्रिएटिवलैंड स्टूडियोज एंटरटेनमेंट’ और ‘अथाश्रीकथा मोशन पिक्चर्स’ के बैनर तले बनाई गई है।
बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर
फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। भूत बंगला (अक्षय कुमार) और राजा शिवाजी (रितेश देशमुख) पहले से सिनेमाघरों में चल रही हैं।
इसके अलावा दादी की शादी, जिसमें कपिल शर्मा और नीतू कपूर नजर आ रहे हैं, भी बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला दे रही है और दो दिनों में 1.57 करोड़ रुपये कमा चुकी है।
दर्शकों का झुकाव भक्ति फिल्मों की ओर
फिल्म के शुरुआती कलेक्शन से साफ है कि श्रीकृष्ण की कहानी एक बार फिर दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रही है। आने वाले दिनों में वीकेंड कलेक्शन पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel