ब्रिटेन के ग्रेटर मैनचेस्टर स्थित टेमसाइड जनरल हॉस्पिटल में कार्यरत पाकिस्तानी मूल के एनेस्थेटिस्ट डॉ. सुहैल अंजुम पर गंभीर आरोप लगा है। सितंबर 2023 में हुई घटना के अनुसार, वे गॉल ब्लैडर की सर्जरी के दौरान अचानक ऑपरेशन थिएटर छोड़कर पास के एक अन्य कमरे में चले गए और वहां एक नर्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। यह मामला हाल ही में मैनचेस्टर मेडिकल ट्रिब्यूनल में सुनवाई के दौरान उजागर हुआ।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस दिन डॉ. अंजुम पाँच सर्जरी में शामिल थे। तीसरी सर्जरी के दौरान उन्होंने टीम से कहा कि वे “कम्फर्ट ब्रेक” ले रहे हैं और मरीज की निगरानी की जिम्मेदारी एक एनेस्थेटिक नर्स को सौंप दी। इसके बाद वे पास के एक कमरे में गए, जहाँ एक नर्स के साथ शारीरिक संबंध बना रहे थे। उसी समय एक अन्य नर्स उपकरण लेने वहाँ पहुँची और दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। रिपोर्ट के अनुसार, डॉ. अंजुम अपनी पैंट सँभाल रहे थे, जबकि नर्स की स्कर्ट घुटनों तक गिरी हुई थी।
पूछताछ में डॉ. अंजुम ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और कहा कि वे अपने कृत्य पर बेहद शर्मिंदा हैं तथा घटना की गंभीरता को समझते हैं। इसके बाद उन्होंने 2024 में NHS ट्रस्ट से इस्तीफा दे दिया। फिलहाल वे ब्रिटेन छोड़कर पाकिस्तान लौट चुके हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel