पश्चिम बंगाल से एक बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की खबर सामने आई है। कोलकाता नगर निगम (KMC) ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद अभिषेक बनर्जी की मां लता बनर्जी को अवैध निर्माण के मामले में नोटिस जारी किया है।
यह नोटिस कोलकाता के कालीघाट रोड स्थित 121 नंबर पते पर बनाए गए कथित अवैध निर्माण को लेकर जारी किया गया है। निगम के अनुसार, भवन में स्वीकृत नक्शे से अलग निर्माण किया गया है, जो कोलकाता नगर निगम अधिनियम 1980 के नियमों का उल्लंघन है।
नोटिस में स्पष्ट कहा गया है कि संबंधित पक्ष 7 दिनों के भीतर अवैध निर्माण को स्वयं हटा लें, अन्यथा नगर निगम स्वयं कार्रवाई करेगा। साथ ही, कार्रवाई में होने वाला खर्च भी संबंधित व्यक्ति से वसूला जाएगा।
Kolkata: Kolkata Municipal Corporation has issued a notice to Lata Banerjee under Section 400(1) of the Kolkata Municipal Corporation Act, 1980, over alleged unauthorized construction at premises located on Kalighat Road in Ward 073, Borough IX. The civic body asks for demolition… pic.twitter.com/ms6RkBR3kz
— IANS (@ians_india) May 19, 2026
निगम ने मांगी विस्तृत जानकारी
कोलकाता नगर निगम ने लता बनर्जी से भवन का ‘एज-बिल्ट ड्रॉइंग’ यानी वर्तमान निर्माण का पूरा नक्शा और संरचनात्मक विवरण भी सात दिनों के भीतर जमा करने को कहा है।
निगम ने यह भी साफ किया है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है, तो प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
बढ़ी राजनीतिक हलचल
इस कार्रवाई के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। मामला एक प्रमुख राजनीतिक परिवार से जुड़ा होने के कारण इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
फिलहाल यह देखना अहम होगा कि संबंधित पक्ष इस नोटिस का क्या जवाब देता है और आगे निगम क्या कार्रवाई करता है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel