अफगान मीडिया पोर्टल अफगानिस्तान टाइम्स ने एक चौंकाने वाली खबर प्रकाशित की, जिसमें दावा किया गया कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और PTI प्रमुख इमरान खान को जेल में ही मार दिया गया है। जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, PTI समर्थकों के बीच हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग जेल के बाहर विरोध के लिए पहुँच गए। वहीं, पाकिस्तान सरकार ने इन दावों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि इमरान खान जिंदा हैं और बिल्कुल सुरक्षित हैं। अफगानिस्तान टाइम्स ने 26 नवंबर 2025 को ‘विश्वस्त सूत्रों’ के हवाले से दावा किया कि 72 वर्षीय खान को अडियाला जेल में यातनाएँ दी गईं, जिसके चलते उनकी मौत हो गई और उनके शव को जेल से बाहर ले जाया गया।
🚨#BreakingNews:
A credible source from Pakistan has confirmed to Afghanistan Times that PTI Chairman Imran Khan has allegedly been mysteriously killed, and his body has been moved out of the prison.#PTI #AfghanistanAndPakistan pic.twitter.com/FpJSrksXHA
— Afghanistan Times (@TimesAFg1) November 26, 2025
इमरान खान की बहनों—अलीमा और नूरीन—को लगातार दूसरी बार उनसे मिलने की अनुमति नहीं दी गई। परिवार का आरोप है कि इमरान खान को अवैध रूप से अलग-थलग करके ‘डेथ सेल’ में रखा गया है, जो आमतौर पर खतरनाक कैदियों या आतंकवादियों के लिए इस्तेमाल होता है। अलीमा खान ने कहा कि इस तरह की कैद उनकी सेहत के लिए बेहद हानिकारक हो सकती है और उनकी हालत को लेकर परिवार गहरी चिंता में है।
25 नवंबर 2025 की रात PTI समर्थकों ने अडियाला जेल के बाहर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने ‘आजादी’ के नारे लगाए, मीडिया ब्लैकआउट की निंदा की और इमरान खान की तुरंत रिहाई की मांग उठाई। उनका आरोप था कि सरकार द्वारा अत्याचार और दमन अब चरम पर पहुँच चुका है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने भी इमरान खान की मौत की अफवाह को “एक खतरनाक मनोवैज्ञानिक ऑपरेशन” करार दिया। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि इमरान खान को बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है, उन्हें आतंकवादी जैसे हालात में रखा गया है और उनकी सेहत बिगड़ते हुए भी परिवार को उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा।
#BREAKING | Thousands of Imran Khan supporters and members of the Pakistan Tehreek-e-Insaf (PTI) attempt to break into Adiala Jail
Tune in to LIVE TV for all the fastest #BREAKING alerts – https://t.co/pxMchHG1vu pic.twitter.com/VSsMo8GQEt
— Republic (@republic) November 26, 2025
विरोध प्रदर्शन के दौरान इमरान खान की बहनों के साथ कथित दुर्व्यवहार की खबरें भी सामने आईं। दोनों बहनों ने पंजाब पुलिस प्रमुख उस्मान अनवर को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण विरोध के दौरान पुलिस ने बिजली की लाइटें बंद कर दीं, मीडिया को दूर कर दिया और उन्हें जबरदस्ती धक्का देकर हटाया। उन्होंने कहा कि यह सब सत्ता के दुरुपयोग और दमनकारी रवैये का हिस्सा है।
गौरतलब है कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान अगस्त 2023 से रावलपिंडी की अडियाला जेल में बंद हैं। उन्हें नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो (NAB) ने अल-कादिर ट्रस्ट मामले में कथित भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया था। आरोप है कि ट्रस्ट के नाम पर रियल एस्टेट कारोबारी मलिक रियाज हुसैन से 60 एकड़ जमीन लेकर सरकारी खजाने को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुँचाया गया। जनवरी 2025 में अदालत ने इमरान खान को 14 साल की सजा सुनाई थी, जबकि उनकी पत्नी बुशरा बीवी को 7 साल की सजा दी गई थी।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel