ईरान के साथ जारी जंग के बीच, इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार रात मीडिया के सामने लाइव आकर कई अहम बातें साझा कीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ईरान के पास यूरेनियम एनरिचमेंट या बैलिस्टिक मिसाइल निर्माण की क्षमता नहीं है।
नेतन्याहू ने कहा, “मेरे भाइयों और बहनों, इज़राइल के नागरिकों, मुझे आप पर गर्व है। आपकी हिम्मत और दृढ़ संकल्प हमें हर रोज़ प्रेरित करता है।” उन्होंने सुरक्षा, आश्रयों, स्कूलों और व्यवसायों में नागरिकों की कठिनाइयों को समझते हुए कहा कि सरकार और सुरक्षा बल हर संभव मदद कर रहे हैं।
https://twitter.com/GPOIsrael/status/2034699491140411883
प्रधानमंत्री ने जंग के तीन मुख्य लक्ष्यों का जिक्र किया:
-
ईरान के परमाणु कार्यक्रम को कुचलना
-
ईरान के मिसाइल कार्यक्रम को समाप्त करना
-
ईरानी जनता को उनके भविष्य का नियंत्रण अपने हाथ में लेने का अवसर देना
नेतन्याहू ने ईरान के प्रमुख नेताओं और रिवोल्यूशनरी गार्ड के शीर्ष अधिकारियों को निशाना बनाने की कार्रवाई का हवाला देते हुए कहा कि “हमने ईरान के परमाणु और मिसाइल कार्यक्रमों को कुचलकर धूल में मिला दिया।”
उन्होंने मौत की अफवाहों पर भी प्रतिक्रिया दी और कहा, “मैं जिंदा हूँ और हम युद्ध जीत रहे हैं।” नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ तालमेल और ईरान पर संयुक्त कार्रवाई की भी पुष्टि की।
नेतन्याहू ने यह भी कहा कि युद्ध की शुरुआत में तेल अवीव, यरुशलम और हाइफा में कोई टावर नहीं गिरे और इज़राइल ने नागरिक सुरक्षा का मजबूत प्रबंध किया।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel