click
One India News
  • Home
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
Reading: ‘सत्य कड़वा होता है, लेकिन जरूरी भी…’, तमिलनाडु में कांग्रेस और DMK पर बरसे पीएम मोदी; बोले- उन्हें आपकी फिक्र नहीं
Share
Aa
One India News
Aa
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
  • Sports
  • Health
  • Agriculture
  • Religious
  • Utilitiy
Search
  • વિષયો
    • Top News
    • India
    • World
    • Elections
    • Cricket
    • Podcast
    • Business
    • Technology
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Education
    • Sports
    • Health
    • Agriculture
    • Utilitiy
    • Religious
Follow US
  • Advertise
© 2023 One India News. All Rights Reserved.
One India News > News > Tamil Nadu > ‘सत्य कड़वा होता है, लेकिन जरूरी भी…’, तमिलनाडु में कांग्रेस और DMK पर बरसे पीएम मोदी; बोले- उन्हें आपकी फिक्र नहीं
Tamil Nadu

‘सत्य कड़वा होता है, लेकिन जरूरी भी…’, तमिलनाडु में कांग्रेस और DMK पर बरसे पीएम मोदी; बोले- उन्हें आपकी फिक्र नहीं

तमिलनाडु के थूथुकुडी पहुंचे पीएम मोदी ने 17000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और DMK पर लोगों की अनदेखी का आरोप लगाया।

Last updated: 2024/02/28 at 1:38 PM
One India News Team
Share
3 Min Read
SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के थूथुकुडी में 17,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान पीएम ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सत्य कड़वा होता है, लेकिन सत्य जरूरी भी होता है। जो प्रोजेक्ट्स मैं आज लेकर आया हूं, ये दशकों से यहां के लोगों की मांग थी।

Contents
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बोला हमला‘तमिलनाडु की बात करने वालों को नहीं यहां की कोई चिंता’पीएम मोदी ने किया लाइटहाउस का जिक्र‘भारत के रोडमैप का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं यह परियोजनाएं’

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बोला हमला

दरअसल, पीएम मोदी ने हरित नौका पहल के तहत भारत के पहले स्वदेशी हरित हाइड्रोजन ईंधन सेल अंतर्देशीय जलमार्ग जहाज को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे तमिलनाडु और देश की जनता को एक सत्य बताना जरूरी है, सत्य कड़वा होता है। मैं सीधा आरोप UPA सरकार पर लगाना चाहता हूं। यह परियोजनाएं जो मैं आज लेकर आया हूं वह दशकों से यहां के लोगों की मांग थी। आज जो यहां सत्ता में बैठे हैं वे लोग तब दिल्ली में बैठे थे, सरकार और यह विभाग चलाते थे लेकिन उन्हें आपके विकास की फिक्र नहीं थी।

#WATCH | Tamil Nadu: Prime Minister Narendra Modi says "Today, I wish to unveil something, a truth… Truth is bitter, but necessary. Today, I am directly accusing the UPA government. The projects that I have brought today were the demands of the people here for decades. Those… pic.twitter.com/B5KjI2jpJj

— ANI (@ANI) February 28, 2024

‘तमिलनाडु की बात करने वालों को नहीं यहां की कोई चिंता’

उन्होंने कहा कि वह बातें तमिलनाडु की करते हैं, लेकिन तमिलनाडु की भलाई के लिए कदम उठाने की हिम्मत नहीं थी। आज मैं तमिलनाडु की धरती पर इस राज्य का भाग्य लिखने के लिए एक सेवक बनकर आया हूं। जो लोग आज राज्य की सत्ता में हैं, उन्हें अतीत में केंद्र में सरकार रहने के बावजूद तमिलों के कल्याण की कोई चिंता नहीं थी।

पीएम मोदी ने किया लाइटहाउस का जिक्र

पीएम मोदी ने कहा- ‘मैंने एक बार मन की बात कार्यक्रम में कहा था कि देश के प्रमुख लाइटहाउस को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा सकता है। आज मुझे देश के अलग-अलग राज्यों में स्थित 75 लाइटहाउस में विकसित की गई पर्यटन सुविधाओं को देश को समर्पित करने का सौभाग्य मिला है। यह नया भारत है।’

उन्होंने बताया कि आज भारत की पहली हाइड्रोजन ईंधन फेरी को लॉन्च किया गया है। यह फेरी जल्द ही काशी में गंगा नदी में चलेगी, यह एक तरह से तमिलनाडु के लोगों का काशी के लोगों को बहुत बड़ा उपहार है।

‘भारत के रोडमैप का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं यह परियोजनाएं’

पीएम मोदी ने कहा कि आज तमिलनाडु थूथुकुडी में प्रगति का नया अध्याय लिख रहा है। कई परियोजनाओं का उद्घाटन या शिलान्यास किया जा रहा है। यह परियोजनाएं विकसित भारत के रोडमैप का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इन परियोजनाओं में ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना भी देखने को मिलेगी।

You Might Also Like

लखनऊ में धर्मांतरण और युवती को गायब करने के दो सनसनीखेज मामले, इरशाद अली और जुबैर अंसारी पर गंभीर आरोप

6 हजार की नौकरी से शुरू किया करियर, इंजीनियर के घर से निकले 2 करोड़ कैश, 1.25 किलो सोना और 14 प्लॉट

गंगा नदी से मिला 200 किलो वजनी विशाल शिवलिंग, 2500 साल पुराना होने का दावा, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

‘मेरा सिर कटेगा लेकिन झुकेगा नहीं’: काकोली घोष ने ममता का साथ छोड़ा, 20 TMC सांसद NDA के साथ जाने को तैयार

यूपी के गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, योगी सरकार का बड़ा डिजिटल मिशन, 20 लाख घरों को मिलेगा ब्रॉडबैंड कनेक्शन

TAGGED: @india, @narendramodi, bjp government, breakingnews, central government, Congress, current affairs, DMK, first hydrogen fuel ferry, green boat initiative, hindinews, oneindianews, oneindianewscom, Politics, Tamilnadu, Thoothukudi, upa government

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
One India News Team February 28, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article माकपा ने केरल की 15 लोकसभा सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा, केके शैलजा व टीएम थॉमस इसाक समेत चार विधायक का नाम है शामिल
Next Article संगठन समाज व विदेशस्त हिंदुओं में रामत्व के प्रसार के साथ संस्कारित व सबल हिंदू समाज बनाएंगे : बजरंग लाल बागड़ा

ad1 300×250

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
- Advertisement -

Latest News

लखनऊ में धर्मांतरण और युवती को गायब करने के दो सनसनीखेज मामले, इरशाद अली और जुबैर अंसारी पर गंभीर आरोप
India Top News Uttar Pradesh June 9, 2026
ममता बनर्जी के कालीघाट आवास पहुँची CID, अभिषेक बनर्जी की तलाश में हाई-वोल्टेज ड्रामा
India Top News West Bengal June 9, 2026
6 हजार की नौकरी से शुरू किया करियर, इंजीनियर के घर से निकले 2 करोड़ कैश, 1.25 किलो सोना और 14 प्लॉट
India Odisha Top News June 9, 2026
गंगा नदी से मिला 200 किलो वजनी विशाल शिवलिंग, 2500 साल पुराना होने का दावा, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
India Top News Uttar Pradesh June 9, 2026

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Loading
One India News
Follow US

© 2023 One India News. All Rights Reserved.

  • Privacy Policy

We use cookies to personalise content and ads, to provide social media features and to analyse our traffic. We also share information about your use of our site with our social media, advertising and analytics partners who may combine it with other information that you’ve provided to them or that they’ve collected from your use of their services. .

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
One India News
Powered by  GDPR Cookie Compliance
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.

Strictly Necessary Cookies

Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.