ईरान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच हालात बेहद गंभीर होते जा रहे हैं। डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा दिए गए अल्टीमेटम की डेडलाइन खत्म होने में कुछ ही घंटे बाकी हैं। बताया जा रहा है कि अगर मंगलवार (7 अप्रैल 2026) रात 8 बजे तक दोनों देशों के बीच कोई समझौता नहीं होता, तो ईरान पर बड़े पैमाने पर हमले शुरू हो सकते हैं।
ट्रंप की चेतावनी
डोनाल्ड ट्रम्प पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि समझौता न होने की स्थिति में ईरान के अहम इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया जाएगा। इसमें पुल, पावर प्लांट, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन शामिल हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान को “पाषाण युग” में पहुंचाया जा सकता है, जिससे वैश्विक स्तर पर चिंता और बढ़ गई है।
ईरान की जनता से अपील
संभावित हमलों को देखते हुए ईरान सरकार ने अपने नागरिकों से अपील की है कि वे पावर प्लांट के आसपास मानव श्रृंखला बनाकर खड़े हों।
सरकार ने खासतौर पर युवाओं, खिलाड़ियों और कलाकारों से आगे आने और राष्ट्रीय एकता दिखाने की अपील की है, ताकि महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को बचाया जा सके।
इजरायल की चेतावनी
इस बीच इजरायलने भी अपने स्तर पर एडवाइजरी जारी की है। इजरायली सेना ने नागरिकों से अपील की है कि वे अगले 12 घंटे तक ट्रेन से यात्रा न करें और रेलवे ट्रैक से दूर रहें। सेना ने कहा है कि इस दौरान रेलवे के आसपास मौजूद रहना जानलेवा हो सकता है।
पानी और बुनियादी सुविधाओं पर असर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हालिया हमलों में खारे पानी को पीने योग्य बनाने वाले संयंत्रों को भी निशाना बनाया गया है, जिससे आम लोगों को साफ पानी की आपूर्ति में दिक्कतें आ रही हैं। इससे मानवीय संकट गहराने की आशंका जताई जा रही है।
डेडलाइन और बढ़ता खतरा
ईरान के स्थानीय समय के अनुसार, यह डेडलाइन बुधवार सुबह 3:30 बजे तक की है। इस बीच हालात तेजी से बदल रहे हैं और पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर है।
डोनाल्ड ट्रम्प ने साफ कहा है कि अगर समझौता नहीं होता, तो ईरान पर “सबसे बड़ा हमला” किया जाएगा।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel