PM मोदी की ब्राजील यात्रा और BRICS समिट 2025 की 7 अहम बातें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 जुलाई 2025 को ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में आयोजित 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया और सभी 11 सदस्य देशों के समक्ष आतंकवाद के खिलाफ भारत की सख्त प्रतिबद्धता दोहराई। इस 2 दिवसीय समिट में भारत, ब्राजील, चीन, रूस, इंडोनेशिया, ईरान, इजिप्ट, UAE, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और इथियोपिया के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। समिट से पहले विदेश मंत्रियों की बैठक में टैरिफ और वैश्विक व्यापार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। इसमें WTO के नियमों के खिलाफ उठाए जा रहे टैरिफ उपायों पर चिंता जताई गई।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi holds a bilateral meeting with Miguel Díaz-Canel, President of Cuba, on the sidelines of the 17th BRICS Summit in Rio de Janeiro, Brazil.
(Source: ANI/DD) pic.twitter.com/AlrhpFMuxB
— ANI (@ANI) July 6, 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने समिट में मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मुलाकात की और पहलगाम आतंकी हमले की निंदा के लिए उनका आभार जताया। दोनों नेताओं ने रक्षा, आतंकवाद, व्यापार, शिक्षा और भारत-आसियान सहयोग जैसे मुद्दों पर बातचीत की। इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी ने क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज-कैनेल से भी मुलाकात की। इस दौरान आर्थिक सहयोग, जैव प्रौद्योगिकी, आयुर्वेद, पारंपरिक चिकित्सा, डिजिटल भुगतान (UPI) और आपदा प्रबंधन जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।
17th BRICS Summit Joint Declaration – "We express concern about ongoing conflicts in many parts of the world and the current state of polarization and fragmentation in the international order. We express alarm at the current trend that has seen a critical increase in global… pic.twitter.com/uf2F3ZOlVr
— ANI (@ANI) July 6, 2025
ब्रिक्स समिट के दौरान ‘शांति और सुरक्षा’ पर हुए विशेष सत्र में प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवाद पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि जो देश प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से आतंकवाद का समर्थन करते हैं, उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी। उन्होंने कहा कि आतंकियों और उनके समर्थकों को समान नजरिए से नहीं देखा जा सकता और हमें आतंकवादियों पर प्रतिबंध लगाने में कोई हिचक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले को भारत की आत्मा और गरिमा पर सीधा हमला करार दिया।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi holds a bilateral meeting with Anwar Ibrahim, Prime Minister of Malaysia, on the sidelines of the 17th BRICS Summit in Rio de Janeiro, Brazil.
(Source: ANI/DD) pic.twitter.com/XQOIPpQ0PR
— ANI (@ANI) July 6, 2025
समिट के अंत में जारी संयुक्त घोषणा पत्र में ब्रिक्स देशों ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और कहा कि आतंकवाद को किसी धर्म, नस्ल, सभ्यता या जातीय समूह से जोड़ना गलत है। उन्होंने आतंकवादियों और उनके समर्थकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की वकालत की और कहा कि ऐसे तत्वों को न्याय के कटघरे में लाना जरूरी है।
PM Narendra Modi tweets, "Had a good conversation with PM Phạm Minh Chinh of Vietnam on the sidelines of the BRICS Summit in Brazil" pic.twitter.com/PrV1SBeqXC
— ANI (@ANI) July 7, 2025
समिट के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की कि अगला यानी 18वां BRICS समिट 2026 में भारत की मेजबानी में आयोजित किया जाएगा। साथ ही, जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (UNFCC) के 33वें समिट के लिए भारत की मेजबानी की दावेदारी का भी ब्रिक्स नेताओं ने स्वागत किया।
BRICS welcomes Indonesia as member, and 10 partner countries, including Belarus, Malaysia
Read @ANI Story | https://t.co/amBamKwFtb#BRICS #Indonesia #Belarus #BRICS2025 #Thailand pic.twitter.com/H9vPhodQlH
— ANI Digital (@ani_digital) July 7, 2025
इन कूटनीतिक मुलाकातों और घोषणाओं के ज़रिए भारत ने न सिर्फ आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक नेतृत्व को फिर से पुष्ट किया, बल्कि आर्थिक, पर्यावरणीय और रणनीतिक मोर्चों पर भी अपने प्रभाव को और मजबूत किया।