Skip to content
Tuesday, November 24, 2026 Ahmedabad 23°C

केरल में डंडे और पाइप से पीट-पीटकर की बिहार के दलित श्रमिक की हत्या, अब तक 9 गिरफ्तार: नाम हैं- अफजल, फाजिल, शराफुद्दीन…

केरल में डंडे और पाइप से पीट-पीटकर की बिहार के दलित श्रमिक की हत्या, अब तक 9 गिरफ्तार: नाम हैं- अफजल, फाजिल, शराफुद्दीन…

केरल के मल्लापुरम में बिहार के एक मजदूर राजेश मांझी की लिंचिंग मामले में पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, इन आरोपितों की पहचान अफजल, फाजिल, शराफुद्दीन, महबूब, अब्दुसमद, नासिर, हबीब, अयूब और जैनुल के तौर पर हुई है।

मल्लापुरम के एसपी सुजीत दास ने बताया कि कोनडोट्टी के एएसपी के नेतृ्त्व में एसआईटी का गठन करके इस पूरे मामले की जाँच चल रही है। राजेश को चोरी का आरोप लगाकर बेरहमी से मारा गया। पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी ने जानकारी दी कि आरोपितों ने राजेश को डंडों और प्लास्टिक की पाइप से मारा था। फोन की पड़ताल करते हुए उनके वीडियोज मिल गए हैं। आरोपितों ने सीसीटीवी समेत कई सबूत मिटाने की कोशिश की थी। हालाँकि पुलिस अलग अलग-अलग सीसीटीवी फुटेज खंगालकर सबूत जुटा रही है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

कोंडोट्टी एएसपी बीवी विजया भरत रेड्डी ने कहा है, “हिरासत में लिए गए व्यक्तियों का दावा है कि चोरी के असफल प्रयास के बाद प्रवासी कर्मचारी एक घर की पहली मंजिल से गिर गया। युवक के घर से गिरने के बाद उन्होंने उसे पकड़ लिया और करीब डेढ़ घंटे तक मारपीट करते रहे।” वहीं रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि कथित तौर पर आरोपितों ने राजेश को बाँधकर उसके साथ करीब दो घंटे तक मारपीट करने की बात कबूल ली है।

बता दें कि 36 साल का दलित राजेश माँझी बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के माधवपुर निवासी था। वह मजदूरी के लिए बिहार से केरल गया था। शनिवार को कुछ लोगों ने चोरी का इल्जाम लगाकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

 

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.