Skip to content
Tuesday, November 24, 2026 Ahmedabad 22°C

JDU सांसद ललन सिंह के मटन भोज में क्या परोसा गया? BJP का आरोप- मुंगेर से हजारों कुत्ते गायब

JDU सांसद ललन सिंह के मटन भोज में क्या परोसा गया? BJP का आरोप- मुंगेर से हजारों कुत्ते गायब

लोकसभा चुनाव में अभी लगभग एक साल का वक्‍त है लेकिन जेडीयू के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ललन सिंह अभी से तैयारियों में जुटे नजर आ रहे हैं। सांसद ललन सिंह लगातार अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं को मटन पार्टी दे रहे हैं। ये पार्टी अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में चल रही है। इसी क्रम में पार्टी का आयोजन जब मुंगेर में किया गया तो वहां हंगामा हो गया। दो दिन पहले हुई इस मटन पार्टी पर बीजेपी सवाल उठा रही है। बीजेपी के प्रदेश अध्‍यक्ष सम्राट चौधरी पहले ही पार्टी में शराब बांटने का आरोप लगा चुके हैं। अब भाजपा नेता विजय सिन्हा ने जो कहा है उससे विवाद होने तय है।

उन्होंने कहा, ‘मुंगेर में मटन पार्टी के बाद से शहर से हजारों कुत्ते गायब हो गए हैं। लोगों को किन-किन जानवरों का मांस खिलाया गया, इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें सूचना मिली है कि मुंगेर शहर से हजारों कुत्ते गायब हो गए हैं।’ उन्होंने आगे कहा कि यदि वहां के लोगों की बात सच निकली तो लोगों को खतरनाक बीमारी होने का खतरा है। यह एक गंभीर मामला है, सरकार को इसकी जांच करानी चाहिए।

बीजेपी नेता के इस आरोप से जेडीयू तिलमिला गई। जेडीयू के प्रवक्ता अभिषेक झा ने विजय कुमार सिन्हा को मानसिक दिवालिया करार दिया। उन्होंने कहा कि ललन सिंह से जलन का भाव रखने वाले विजय सिन्हा उल-जलूल बयान दे रहे हैं और घटिया राजनीति पर उतर आए हैं। विजय सिन्हा पर पलटवार करते हुए अभिषेक झा ने कहा कि विजय कुमार सिन्हा को खुद यह बताना चाहिए कि वह अपने यहां दावत में किस जानवर का मीट लोगों को खिलाते हैं’

ललन सिंह की मटन पार्टी पर सम्राट चौधरी ने हमला करते हुए कहा कि वोट के लिए नीतीश कुमार के नेतृत्व में लोगों को मटन चावल और शराब की पार्टी दी जा रही है। जेडीयू नीचले स्तर पर जा चुकी है। उन्‍होंने कहा, ‘नीतीश बाबू की पार्टी में यदि शराब बंटता हो, मटन बंटता हो, मटन और चावल की व्यवस्था हो, तो लोकतंत्र के लिए इससे बड़ी शर्मसार करने वाली घटना और क्या हो सकती है। आजतक किसी पार्टी ने सार्वजनिक तौर पर इस तरह से मटन, चावल और शराब की व्यवस्था नहीं की होगी। जनता दल यूनाइटेड अनोखी पार्टी है, जिसने सार्वजनिक तौर पर खुले मंच से नीतीश के नेतृत्व में मटन और शराब की व्यवस्था वोट के लिए की गई। पार्टी नीचले स्तर पर जा चुकी है।

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.