Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 31°C

भारतीय सेना ने चुंगथांग में फंसे 500 पर्यटकों को निकाला सुरक्षित

भारतीय सेना ने चुंगथांग में फंसे 500 पर्यटकों को निकाला सुरक्षित

सिक्किम में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण भूस्खलन और सड़कें बाधित हो रखी है। इसमें फंसे महिलाओं और बच्चों समेत करीब 500 टूरिस्ट को भारतीय सेना ने सुरक्षित बचा लिया है। रक्षा अधिकारियों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने कहा कि 19 मई को मंगन जिले के लाचेन, लाचुंग और चुंगथांग में भारी मूसलाधार बारिश हुई, जिसके कारण लाचुंग और लाचेन घाटी की यात्रा कर रहे लगभग 500 पर्यटक चुंगथांग में भूस्खलन और सड़क जाम के कारण फंस गए। उन्होंने कहा कि चुंगथांग के सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट के अनुरोध पर सेना की त्रिशक्ति कोर के जवानों ने कार्रवाई की और फंसे हुए पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया।

113 महिलाओं और 54 बच्चों सहित फंसे हुए पर्यटकों को बचाने के बाद तीन अलग-अलग सेना शिविरों में ले जाया गया और उन्हें गर्म भोजन और कपड़े मुहैया कराए गए। सैनिकों ने पर्यटकों को समायोजित करने और उन्हें रात के लिए आरामदायक रहने के लिए अपने बैरकों को खाली किया। लेफ्टिनेंट कर्नल रावत ने कहा कि तीन मेडिकल टीमों का गठन किया गया जिन्होंने सभी पर्यटकों की जांच की। सेना की मेडिकल टीम द्वारा प्रारंभिक चिकित्सा जांच में सभी पर्यटकों की हालत स्थिर पाई गई।

हालांकि, गुरुडोंगमार झील घूमने गई एक महिला ने तेज सिरदर्द और चक्कर आने की शिकायत की है। उसे गंगटोक के मेडिकल अस्पताल में आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई है। सैनिकों के तुरंत एक्शन से फंसे पर्यटकों को बचाया गया। इस बीच, जल्द से जल्द वाहनों की आवाजाही के लिए सड़क को खाली करने का प्रयास किया जा रहा है।

 

Filed under Sikkim

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.