Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 26°C

दिल्ली-NCR में पारा 45 पार-यलो अलर्ट, यूपी में झुलसाने वाली गर्मी के लिए रहें तैयार, जानें देशभर का मौसम

दिल्ली-NCR में पारा 45 पार-यलो अलर्ट, यूपी में झुलसाने वाली गर्मी के लिए रहें तैयार, जानें देशभर का मौसम

देश में इन दिनों लोग भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं. राजधानी दिल्ली (Delhi) समेत अधिकतर राज्यों में हीटवेव से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं. अब मौसम विभाग (IMD) ने आज (22 मई) को हीटवेव (Heatwave) को लेकर येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है. इससे पहले 12 मई को साल के सबसे गर्म दिन के रूप में दर्ज किया गया था क्योंकि इस दिन तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था.

उत्तर भारत की बात की जाए तो इस वक्त भीषण गर्मी लोगों को झुलसा रही है. ज्यादातर राज्यों में तापमान भी 40 डिग्री पार कर चुका है. दिल्ली में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है तो वहीं आने वाले दिनों में झुलसाने वाली गर्मी के लिए तैयार रहें.

 

Filed under Delhi

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.