Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 31°C

आज से बदले जा रहे दो हजार रुपये के नोट, आरबीआई का आदेश नहीं मान रहे बैंक!

आज से बदले जा रहे दो हजार रुपये के नोट, आरबीआई का आदेश नहीं मान रहे बैंक!

देशभर के बैंकों में आज से 2000 रुपये के नोट बदले जाने शुरू हो गए हैं। लोग 2000 हजार रुपये के नोट लेकर बैंक पहुंच रहे हैं। आरबीआई ने बीते शुक्रवार को दो हजार रुपये के नोटों को चलन से बाहर करने का फैसला लिया था। आरबीआई ने कहा था कि 30 सितंबर तक दो हजार का नोट वैध रहेगा और बैंकों में जाकर इन्हें जमा या बदला जा सकेगा।

नोट बदले जाने के दौरान कुछ बैंकों द्वारा आरबीआई के आदेशों की धज्जियां उड़ाने के मामले सामने आ रहे हैं। दरअसल, आरबीआई ने कहा था कि दो हजार का नोट जमा कराने के लिए कोई फॉर्म नहीं भरा जाएगा। हालांकि, एक फॉर्म वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि ग्राहकों से नोट बदलने के लिए ये फॉर्म भरवाया जा रहा है। इस फॉर्म पर एचडीएफसी बैंक लिखा हुआ है।

  • दिल्ली हाईकोर्ट ने आरबीआई और एसबीआई की अधिसूचनाओं को चुनौती देने वाली जनहित याचिका पर आदेश सुरक्षित रखा है।
  • अधिसूचना में कहा गया कि बिना किसी स्लिप या पहचान प्रमाण के ग्राहक दो हजार का नोट बदल सकेंगे।

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की ओर से कहा गया कि 2000 रुपये के नोट एक्सचेंज कराने के लिए ग्राहकों को बैंक की किसी भी शाखा में कोई भी फॉर्म और स्लिप भरने की आवश्यकता नहीं होगी। साथ ही ग्राहकों को आधार कार्ड या अन्य कोई आधिकारिक दस्तावेज दिखाने की भी जरूरत नहीं है।

 

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.