Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 33°C

12 से 19 जुलाई के बीच लॉन्च होगा चंद्रयान-3, इसरो प्रमुख बोले- अंतिम चरण में है तैयारी

12 से 19 जुलाई के बीच लॉन्च होगा चंद्रयान-3, इसरो प्रमुख बोले- अंतिम चरण में है तैयारी

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा कि इसरो के चंद्रमा मिशन के तीसरे संस्करण ‘चंद्रयान-3’ को 12 जुलाई से 19 जुलाई के बीच लॉन्च किया जाएगा।

इसरो प्रमुख सोमवार को कोथावारा सेंट जेवियर्स कॉलेज में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला और अंतरिक्ष प्रदर्शनी का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान, उन्होंने कहा कि चंद्रयान पहले ही यूआर राव सैटेलाइट सेंटर से श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के लॉन्च पैड पर पहुंच चुका है।

इसरो प्रमुख ने कहा, ”अंतिम चरण की तैयारी चल रही है। इसे इस महीने के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। वहीं, इस लॉन्चिंग के लिए रॉकेट, एलवीएम-3 का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए सभी पुर्जे श्रीहरिकोटा पहुंच गए हैं।”

सोमनाथ ने कहा कि रॉकेट के पुर्जों को जोड़ने का काम भी इस महीने के अंत तक पूरा हो जाएगा और फिर चंद्रयान-3 को रॉकेट से जोड़ने की प्रक्रिया होगी। उन्होंने कहा कि यह भी जून के अंतिम सप्ताह में किया जाएगा और इसके बाद कई परीक्षण होंगे।

सोमनाथ ने कहा, ”12 से 19 जुलाई के बीच लॉन्चिंग के लिए अनुकूल समय है और हम इसे केवल तभी प्रक्षेपित कर सकते हैं। हम इसे बाद में भी कर सकते हैं, लेकिन ईंधन का नुकसान होगा।”

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.