Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 31°C

2024 तक तैयार होगी विंड एनर्जी परियोजना, 500 मिलियन अमेरिकी डालर से अधिक का निवेश

2024 तक तैयार होगी विंड एनर्जी परियोजना, 500 मिलियन अमेरिकी डालर से अधिक का निवेश

श्रीलंका के ऊर्जा मंत्री कंचना विजेसेकरा ने कहा है कि श्रीलंका के उत्तर और पूर्वी क्षेत्रों में भारत के अदाणी समूह द्वारा शुरू की गई 500 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी परियोजना अगले साल दिसंबर तक पूरी हो जाएगी।

परियोजना में जारी प्रगति के बारे में बोलते हुए ऊर्जा मंत्री ने ट्विटर पर लिखा कि – मन्नार और पूनरीन में 500 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी परियोजना की प्रगति पर अदाणी ट्रांसमिशन लिमिटेड के एमडी और सीईओ अनिल सरदाना और परियोजना प्रबंधन टीम के साथ चर्चा की गई।

ऊर्जा मंत्री विजेसेकरा ने अदाणी समूह के अधिकारियों के साथ अपनी बैठक के बाद कहा कि – हमने परियोजना को पूरा करने के लिए चुनौतियों, रोड मैप और समयरेखा और दिसंबर 2024 तक परियोजना को पूरा करने के लिए अदाणी ग्रीन एनर्जी की प्रतिबद्धता पर चर्चा की।

अधिकारियों के मुताबिक फिरवरी के बाद यह पहली समीक्षा थी। अदाणी ग्रीन एनर्जी को 500 मिलियन अमरीकी डालर से अधिक के निवेश के लिए मन्नार में 286 मेगावाट और पूनरीन में 234 मेगावाट की दो विंड प्रोजेक्ट के लिए अनंतिम स्वीकृति जारी की गई थी।

श्रीलंका के ऊर्जा क्षेत्र में अदाणी समूह का निवेश कोलंबो के पश्चिमी कंटेनर टर्मिनल के बंदरगाह में उनके निवेश के अतिरिक्त है।

आपको बता दें कि अदाणी समूह के प्रमुख गौतम अदाणी ने अक्टूबर 2021 में तत्कालीन राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे से मुलाकात की थी, ताकि राजपक्षे प्रेसीडेंसी के तहत कोलंबो बंदरगाह के पश्चिमी कंटेनर टर्मिनल को विकसित करने के सौदे पर हस्ताक्षर करने के बाद देश में समूह के निवेश को आगे बढ़ाया जा सके।

 

Filed under Business

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.