Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 25°C

मुस्लिम समाज का फैसला, मनोहर की हत्या करने वालों के परिवार का होगा बहिष्कार

मुस्लिम समाज का फैसला, मनोहर की हत्या करने वालों के परिवार का होगा बहिष्कार

तीन दिन पहले हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में खौफनाक वारदात हुई. मनोहर नाम के लड़के को मार दिया गया. इसके बाद लाश को ठिकाने लगाने के लिए उसके शरीर के कई टुकड़े किए और बोरे में भरकर नदी में फेंक दिया. उनको लगा कि मामला दब जाएगा. लेकिन कुछ दिनों बाद उस इलाके से बदबू आने लगी. गांव वालों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने छानबीन की तो लाश बरामद हुई. इस मामले में पुलिस ने मुसाफिर हुसैन, शाबिर और फरीदा को पूछताछ के लिए बुलाया था. यहां पर माहौल गर्म हो गया है. राजपूत समाज ने भी अल्टीमेटम दे दिया है. अब मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मनोहर के हत्यारे परिवार का बहिष्कार करने का निर्णय लिया.

जिला चंबा के उपमंडल सलूणी की ग्राम पंचायत भांदल मे थरोली गांव के मनोहर की हुई निर्मम हत्या के हत्यारे के पूरे परिवार का सामाजिक बहिष्कार करने का निर्णय लिया है. इस संबध मे आज जलाड़ी मे मुस्लिम समुदाय के लोगों की बैठक हुई. जिसमें हत्या की इस घटना को अंजाम दिए जाने की घोर निंदा की गई. ग्रामीणों ने कहा कि इस परिवार का आचरण और व्यवहार गांव के लोगों के साथ अच्छा नहीं रहा है.

हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद इन लोगों द्वारा साम्प्रदायिक हिंसा को अंजाम देने का प्रयास किया गया. इलाका इमाम ने कहा की भांदल पंचायत के ग्रामीणों के बीच कभी भी विवाद नहीं रहा है. सभी मिल-जुलकर एक-दूसरे के साथ रहते हैं. ऐसे में हत्या के आरोपी के परिवार ने सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया है. ग्रामीणों ने पूरे परिवार का सामाजिक बहिष्कार करने का निर्णय लिया. इसके तहत गांव का कोई भी व्यक्ति उक्त परिवारों के शादी-विवाह सहित किसी अन्य कार्य में शामिल नहीं होगा. ग्रामीणों ने हत्यारों को कड़ी से कड़ी दिए जाने की मांग की. इस अवसर पर पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत भांदल याक़ूब मागरा पूर्व बीडीसी मुश्ताक मोहमद इलाका इमाम सलीम मोहम्मद सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे.

Filed under Himachal Pradesh

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.