Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 24°C

शक्तिकांत दास लंदन में गवर्नर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित

शक्तिकांत दास लंदन में गवर्नर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित

सेंट्रल बैंकिंग एक अंतरराष्ट्रीय आर्थिक शोध पत्रिका है। पब्लिकेशन की ओर से मार्च 2023 में शक्तिकांत दास के नाम की इस अवॉर्ड के लिए सिफारिश की गई थी। आयोजकों के मुताबिक आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास को इस अवॉर्ड के लिए इसलिए चुना गया, क्योंकि कोरोना महामारी के दौरान और आर्थिक उठापठक के दौरान पैदा हुए आर्थिक संकट के बीच भारत के बैंकिंग सिस्टम को उन्होंने बखूबी संभाला। इसके साथ ही महंगाई को नियंत्रित करने में भी उन्होंने दक्षतापूर्वक सफलता हासिल की।

उल्लेखनीय है कि शक्तिकांत दास ‘गवर्नर ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से सम्मानित होने वाले देश के दूसरे आरबीआई गवर्नर हैं। इससे पहले साल 2015 में रघुराम राजन को ‘गवर्नर ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.