Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 25°C

अब पाकिस्तान की खैर नहीं, भारतीय सेना ने लिया ये बड़ा फैसला

अब पाकिस्तान की खैर नहीं, भारतीय सेना ने लिया ये बड़ा फैसला

लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण कश्मीर स्थित चिनार कोर की कमान संभाली. रक्षा मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है, ‘कमांड संभालने पर उन्होंने श्रीनगर में बादामी बाग छावनी में चिनार कॉर्प्स मेमोरियल पर श्रद्धांजलि अर्पित की.’ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने चिनार कॉर्प्स के सैनिकों को संबोधित किया और उनसे बातचीत की और उन्हें जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में शांति और स्थिरता के लिए अथक समर्पण और दृढ़ता के साथ काम करना जारी रखने के लिए प्रेरित किया.

इस दौरान उन्होंने शांति और विकास की दिशा में संयुक्त रूप से काम करने के लिए नागरिकों के साथ जुड़ने के लिए आवश्यक अतिरिक्त कदम उठाने के लिए सभी रैंकों को प्रोत्साहित किया.

बयान के अनुसार, भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), देहरादून के पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट जनरल घई को दिसंबर 1989 में कुमाऊं रेजिमेंट में कमीशन किया गया था और उनका 33 वर्षो का शानदार सैन्य करियर रहा है, जिसके दौरान उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित कमांड, स्टाफ और निर्देशात्मक पद संभाले हैं.

कर्नल जनरल स्टाफ के रूप में, उन्होंने जम्मू-कश्मीर में काउंटर इंसर्जेंसी ऑपरेशंस के लिए तैनात डिवीजन में और सेना मुख्यालय में सैन्य संचालन निदेशालय में ब्रिगेडियर के रूप में काम किया है. अपने कमान कार्यकाल में, उन्होंने पश्चिमी क्षेत्र और उत्तरी सीमाओं पर बटालियन की कमान संभाली है.

बयान में कहा गया है, ‘वह डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन (तमिलनाडु) से स्नातकोत्तर हैं और उन्होंने हायर कमांड कोर्स, आर्मी वॉर कॉलेज, महू और नेशनल डिफेंस कॉलेज, नई दिल्ली से किया है. इस नियुक्ति से पहले लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने एक मेजर जनरल जनरल स्टाफ के रूप में उत्तरी कमान संभाल चुके हैं.’

 

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.