Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 25°C

इन शहरों के लोगों को रेलवे की बड़ी सौगात, एक साथ लॉन्च हो रहीं 5 वंदे भारत

इन शहरों के लोगों को रेलवे की बड़ी सौगात, एक साथ लॉन्च हो रहीं 5 वंदे भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले 9 सालों के कार्यकाल में भारतीय रेलवे (Indian Railways) कई बदलावों और उपलब्धियों का गवाह बनी है. इसके कुछ नए आयामों की बात करें तो वंदे भारत ट्रेन  की लोकप्रियता इसका सबसे बड़ा जीता जागता उदाहरण है. पिछले कुछ समय से देश के अलग-अलग रूटों पर वंदे भारत ट्रेनों की लॉन्चिंग हो रही है. इस कड़ी में अब नए राज्यों को वंदे भारत ट्रेनों की सौगात मिलने वाली है. बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी 26 जून को पांच नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखा सकते हैं

रेलवे के सूत्रों के मुताबिक संभावना जताई जा रही है कि पीएम मोदी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इन सभी वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखा सकते हैं. गौरतलब है कि इससे पहले अब तक एक दिन में अधिकतम दो वंदे भारत ही लॉन्च हुई थीं. लेकिन यह पहला मौका होगा, जब भारत में एक साथ पांच वंदे भारत ट्रेनों की लॉन्चिंग होगी. जिन रूटों पर वंदे भारत ट्रेनों को लॉन्च किया जाएगा, उसमें मुंबई गोवा, बेंगलुरु हुबली, पटना रांची, भोपाल इंदौर और भोपाल जबलपुर शामिल हैं. बिहार के लिए यह पहली वंदे भारत ट्रेन होगी, जोकि पटना और रांची के बीच चलेगी.

ओडिशा की पहली वंदे भारत ट्रेन के लॉन्च के बाद केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि पीएम मोदी ने लक्ष्य रखा है कि वंदे भारत इस साल जून तक लगभग सभी राज्यों में पहुंच जाए. इसके बाद माना जा रहा था कि बहुत जल्द नए-नए रेल रूटों पर वंदे भारत ट्रेनों की लॉन्चिंग का ऐलान हो सकता है.

Filed under India Odisha

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.