Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 26°C

देश में कोयला भंडार 44 फीसदी बढ़कर करीब 11 करोड़ टन हुआ : कोयला मंत्रालय

देश में कोयला भंडार 44 फीसदी बढ़कर करीब 11 करोड़ टन हुआ : कोयला मंत्रालय

देश में कोयले का कुल भंडार 13 जून तक सालाना आधार पर 44 फीसदी वृद्धि के साथ 11.05 करोड़ टन हो गया। पिछले साल ये 7 करोड़ 66 लाख टन रहा था। कोयला मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

कोयला मंत्रालय ने गुरुवार को जारी एक बयान में कहा कि देश में कोयले का कुल भंडार 13 जून तक 11.05 करोड़ टन पर पहुंच गया है। मंत्रालय ने कहा कि कोयले का अधिक भंडारण इसकी पर्याप्त आपूर्ति बनाए रखने की प्रतिबद्धता को इंगित करती है। भीषण गर्मी के मौसम में बिजली उत्पादन के लिए कोयले की उपलब्धता बेहद जरूरी है।

मंत्रालय ने बताया कि खदानों, तापीय विद्युत संयंत्र (टीपीपी) और परिवहन को मिलाकर 13 जून को कुल कोयला भंडार 11.05 करोड़ टन हो गया, जो पिछले वर्ष समान तिथि के 7.66 करोड़ टन भंडार से 44.22 फीसदी ज्यादा है। इसके अलावा 13 जून तक कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) की खदानों में कोयला भंडार सालाना आधार पर 25.77 फीसदी वृद्धि के साथ 5.97 करोड़ टन था। पिछले वर्ष की समान तिथि को यह 4.74 करोड़ टन था।

Filed under Business

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.