Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 26°C

केंद्रीय कर्मचार‍ियों की मौज ही मौज, 16% बढ़ गया DA; क‍ितने महीने का म‍िलेगा एर‍ियर?

केंद्रीय कर्मचार‍ियों की मौज ही मौज, 16% बढ़ गया DA; क‍ितने महीने का म‍िलेगा एर‍ियर?

अगर आप भी केंद्र सरकार के कर्मचारी हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लीज‍िए. केंद्र सरकार और केंद्रीय स्वायत्त निकायों के ऐसे कर्मचारी जो 5वें वेतन आयोग  के अनुसार अपना वेतन प्राप्‍त कर रहे हैं उनके ल‍िए सरकार ने डीए में जबरदस्‍त बढ़ोतरी की है. ऐसे कर्मचार‍ियों के ल‍िए डीए में 16% का बंपर इजाफा क‍िया गया है. ऐसे कर्मचारियों की डीए की दर फ‍िलहाल मूल वेतन का 396% थी. बदलाव के बाद अब डीए को बढ़ाकर मूल वेतन का 412 प्रत‍िशत कर द‍िया गया है.

सरकार की तरफ से क‍िया गया बदलाव 1 जनवरी 2023 से लागू होगा. यानी कर्मचार‍ियों को जून की सैलरी के साथ छह महीने का एर‍ियर म‍िलेगा. वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग की तरफ से कहा गया क‍ि केंद्र सरकार और केंद्रीय स्वायत्त निकायों के कर्मचारियों के संबंध में महंगाई भत्ते (DA) की दर, 5वें केंद्रीय वेतन आयोग के अनुसार मौजूदा 396% से बढ़कार 412% करने का फैसला क‍िया गया. इससे पहले अप्रैल 2023 में, केंद्र और केंद्रीय स्वायत्त निकायों के कर्मचारियों के लिए छठे वेतन आयोग के तहत डीए की दर को 212% से बढ़ाकर 221% क‍िया गया था.

आपको बता दें 7वें वेतन आयोग के तहत वेतन पाने वाले कर्मचार‍ियों को केंद्र सरकार की तरफ से फ‍िलहाल मूल वेतन का 42 प्रत‍िशत महंगाई भत्ता द‍िया जा रहा है. 7वें वेतन आयोग के तहत के तहत इससे पहले 4 प्रत‍िशत का इजाफा क‍िया गया था, जो बढ़कर 42 प्रत‍िशत हो गया था. इस बढ़ोतरी को 1 जनवरी 2023 से लागू क‍ियाा गया था. अब केंद्र सरकार की तरफ से अगले महंगाई भत्‍ते का ऐलान स‍ितंबर में अक्‍टूबर में क‍िया जाना है.

इस बार भी महंगाई भत्‍ते में 4 प्रत‍िशत का इजाफा होने की उम्‍मीद की जा रही है. ज‍िससे इसके बढ़कर मूल वेतन का 46 प्रत‍िशत तक होने की उम्‍मीद है. अक्‍टूबर में होने वाले महंगाई भत्‍ते के ऐलान को 1 जुलाई से लागू क‍िया जाएगा. इस तरह कर्मचार‍ियों को तीन से चार महीने का एर‍ियर भी म‍िलेगा.

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.