Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 34°C

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से बदला मौसम का मिजाज, बिहार में रेड अलर्ट जारी

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से बदला मौसम का मिजाज, बिहार में रेड अलर्ट जारी

दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर बारिश के कारण मौसम सुहाना हो गया है। यहां तेज बारिश के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। वहीं बीती रात को भी बारिश देखने को मिली थी. इस कारण मौसम में अब नमी बनी हुई है और लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है। बता दें कि इस बीच उत्तर भारत के अलग-अलग राज्यों में भी हीटवेव से लोगों को राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है। सैटेलाइट तस्वीरों में दिखाया गया है कि पश्चिम बंगाल के आसपास एक बादलों का पैच दिख रहा है। मौसम विभाग ने इस बाबत कहा कि हमारा अनुमान है कि आज पश्चिम बंगाल में हीटवेव नहीं रहेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक 19 जून को बिहार के कुछ इलाकों में लू चलने को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। लेकिन कल के बाद बिहार में लू खत्म हो जाएगी। वहीं इस बीच दिल्ली में बिपरजॉय चक्रवात के कुछ बचे कुचे लक्षण देखने को मिल रहे हैं। अरब सागर से बहुत ज्यादा नमी आने के कारण राजस्थान में कल बारिश देखने को मिली थी. वहीं अनुमान है कि राजस्थान में आज भी बारिश हो सकती है। वहीं अगले 3-4 दिनों में पूर्वांचल और बिहार के कुछ हिस्सों में भी बारिश देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार जिन राज्यों में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के असर से तेज वर्षा हो रही है, वहां एक-दो दिन में बारिश में कमी आएगी और जिन राज्यों में छिटपुट बारिश हो रही है वहां अभी चार से पांच दिन तक ऐसा दौर जारी रहेगा। विभाग ने कहा है कि गर्मी का प्रकोप झेल रहे उत्तर भारत के राज्यों में 26-27 जून से बारिश होगी जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को राहत मिलेगी।

Filed under Delhi

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.