Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 26°C

मुख्तार अंसारी के गुर्गे भीम सिंह के घर पर रची जा रही थी डकैती की साजिश, 7 गिरफ्तार

मुख्तार अंसारी के गुर्गे भीम सिंह के घर पर रची जा रही थी डकैती की साजिश, 7 गिरफ्तार

मुख्तार अंसारी के गैंग आईएस- 191 के सक्रिय सदस्य भीम सिंह के बेटे अमन सिंह के दबंगई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। हरकत में आई पुलिस ने भीम सिंह के घर पर छापा मारा तो वहां डकैती की साजिश रच रहे 7 बदमाश पकड़े गए। मौके से दो स्कॉर्पियो कार, हथियारों और कारतूसों का जखीरा बरामद हुआ। भीम सिंह का बेटा अमन सिंह और एक अन्य बदमाश फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि स्वाट सर्विलांस और कोतवाली की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि हत्या, डकैती समेत कई गंभीर अपराध को अंजाम देने वाले गिरोह के काफी सदस्य इकठ्ठा हैं। इनके द्वारा डकैती की बड़ी साजिश रची जा रही है। स्वाट सर्विलांस और थाना कोतवाली की टीम ने न्यू प्रोफेसर कॉलोनी गोराबाजार में मुख्तार अंसारी के गुर्गे भीम सिंह के घर के बाहर घेराबंदी किया। भीम सिंह के आलीशान घर से 7 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

अंधेरे का फायदा उठाकर अमन सिंह व करण्डा थाने का हीस्ट्रीशीटर सुन्दरम सिंह उर्फ धनजी फरार हो गए। भीम सिंह आईएस-191 गैंग का सक्रिय सदस्य था। भीम सिंह को गैगेस्टर एक्ट में आजीवन कारावस की सजा हो चुकी है। वर्तमान में जिला कारागार में निरुद्ध हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों में गौरव सिंह उर्फ सनी सिंह, राकेश सिंह उर्फ गुड़डू व अमन पाण्डेय द्वारा पूर्व में गिरोह बनाकर सैदपुर थाना क्षेत्र में देवचन्दपुर पेट्रोल पम्प पर डकैती और हत्या की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसमें गैंगेस्टर व रासुका (NSA) की कार्रवाई की गयी थी।

भीम सिंह के बेटे अमन सिंह ने रविवार को लंका इलाके में साथियों के साथ मिलकर एक बाइकसवार की जमकर पिटाई कर दी थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस ने अमन की तलाश शुरू की तो पूरा गिरोह हत्थे चढ़ गया।

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.