Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 31°C

ज्ञानवापी में ASI के सर्वे पर बोले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, कहा- हमें डर है कि..

ज्ञानवापी में ASI के सर्वे पर बोले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, कहा- हमें डर है कि..

वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के ASI सर्वेक्षण पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि ASI की रिपोर्ट आएगी तो बीजेपी एक नरेटिव सेट करेगी। हमें डर है कि कहीं 23 दिसंबर या 6 दिसंबर जैसी घटनाएं न हो जाए। हम नहीं चाहते कि बाबरी मस्जिद जैसे मामले और खुल जाएं।

 

https://twitter.com/oneindianewscom/status/1687777745961713664

जब बाबरी मस्जिद का फैसला आया था तो मैंने कहा कि ये सब मु्द्दे खुलेंगे: ओवैसी

ओवैसी ने कहा, ‘हमको डर ये है कि जब ASI की रिपोर्ट आएगी, तो बीजेपी और आरएसएस एक नैरेटिव सेट करेगी। इलाहाबाद हाईकोर्ट का ऑर्डर आने से पहले सीएम योगी ‘बिल्डिंग पुकार-पुकार के’ वाला बयान दे चुके हैं। जैसे ही ASI की रिपोर्ट आएगी, वैसे ही फिर देश में नैरेटिव सेट किया जाएगा। हमें डर ये है कि कहीं 23 दिसंबर ना हो जाए, कहीं 6 दिसंबर हो जाए और फिर कई बाबरी मस्जिद जैसे केस ना खुल जाएं। जब बाबरी मस्जिद का फैसला आया था तो मैंने कहा कि ये सब मु्द्दे खुलेंगे।’

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.