Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 33°C

“आप तैयारी करके क्यों नहीं आते, मैंने 5 साल दिए थे, फिर भी नहीं कर पाए,” पीएम मोदी ने विपक्ष की ली चुटकी

“आप तैयारी करके क्यों नहीं आते, मैंने 5 साल दिए थे, फिर भी नहीं कर पाए,” पीएम मोदी ने विपक्ष की ली चुटकी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर आज अपना भाषण दिया। इस दौरान पीएम मोदी ने एक के बाद एक विपक्ष पर तीखे ही नहीं चुटीले वार भी किए। इस दौरान पीएम ने कहा कि आपने इस प्रस्ताव पर किस तरह की चर्चा की है। मैं सोशल मीडिया पर देख रहा हूं कि आपके दरबारी भी बहुत दुखी हैं। विपक्ष ने फील्डिंग का आयोजन किया लेकिन चौके-छक्के यहीं (सत्ता पक्ष) से लगे। प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि आप तैयारी करके क्यों नहीं आते। मैंने आपको 2018 में यही कहा था, आपके पांच साल दिए फिर भी आप नहीं कर पाए।

“मैंने 2018 में कहा था कि 2023 में फिर से आना”

प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं सोशल मीडिया पर देख रहा हूं कि ‘आपके दरबारी भी बहुत दुखी हैं।’ विपक्ष ने फील्डिंग का आयोजन किया लेकिन चौके-छक्के यहीं से लगे। मैंने 2018 में कहा था कि 2023 में फिर से आना। लेकिन फिर भी आपने (विपक्ष) मेहनत नहीं की आपने (विपक्ष) देश को निराशा के अलावा और कुछ नहीं दिया। मैं विपक्ष के रवैये पर कहूंगा, ‘जिनके बही-खाते बिगड़े हुए हैं, वे भी हमसे हमारा हिसाब लिए फिरते हैं।

“ईश्वर विपक्ष को सुझाया और वे अविश्वास प्रस्ताव लाए”

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश की जनता ने हमारी सरकार पर बार-बार भरोसा जताया है और मैं देश की करोड़ों जनता के प्रति अपना आभार जताने के लिए यहां आया हूं। आज मैं देख रहा हूं कि आपने (विपक्ष) तय कर लिया है कि जनता के आशीर्वाद से NDA और भाजपा पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए प्रचंड जीत के साथ वापस आएगी। पीएम ने कहा कि भगवान बहुत दयालु हैं और वे किसी ना किसी माध्यम से अपनी इच्छा की पूर्ति करता है। मैं इसे भगवान का आशिर्वाद मानता हूं कि ईश्वर विपक्ष को सुझाया और वे प्रस्ताव लेकर आए. मैंने 2018 में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान कहा था कि यह हमारे लिए फ्लोर टेस्ट नहीं है बल्कि ये उनके लिए फ्लोर टेस्ट है और परिणामस्वरूप वे चुनाव हार गए।

“विपक्ष ने फील्डिंग का आयोजन किया लेकिन चौके-छक्के यहीं से लगे”

पीएम मोदी ने कहा कि एक तरह से विपक्ष का अविश्वास हमारे लिए शुभ होता है। आज मैं देख रहा हूं कि आपने (विपक्ष) तय कर लिया है कि जनता के आशीर्वाद से NDA और BJP 2024 के चुनाव में पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़कर शानदार जीत के साथ वापस आएंगे। आपने इस प्रस्ताव पर किस तरह की चर्चा की है।

 

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.