Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 33°C

दिल्ली में ‘हर घर तिरंगा’ बाइक रैली, BJP सांसदों-मंत्रियों ने की शिरकत

दिल्ली में ‘हर घर तिरंगा’ बाइक रैली, BJP सांसदों-मंत्रियों ने की शिरकत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत की थी. इसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए सांसदों ने आज ‘हर घर तिरंगा’ बाइक रैली निकाली. दिल्ली के प्रगति मैदान में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रैली को सुबह 8 बजे हरी झंडी दिखाई. सांसदों और मंत्रियों के साथ बड़ी संख्या में आम लोगों ने भी रैली में हिस्सा लिया.

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, जी किशन रेड्डी और शोभा करंदलाजे भी तिरंगे के साथ बाइक रैली में पहुंचे. अनुराग ठाकुर ने मीडिया से बातचीत में संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर जीत का जिक्र किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषणों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस ने पूर्वोत्तर में अपना काला इतिहास देखा, तो वे (विपक्षी नेता) भाग निकले. जब उन्होंने पीएम मोदी के संकल्प और पूर्वोत्तर के लिए, मणिपुर के लिए प्यार देखा तो वे भाग निकले इससे पता चलता है कि ‘घमंडिया’ गठबंधन सच नहीं सुन सका.”

अधीर रंजन चौधरी को कांग्रेस ने मौका नहीं दिया, हमने समय दिया

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनका (विपक्ष का) अहंकार ऐसा है कि उन्होंने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को नहीं बोलने दिया. हमने उन्हें बोलने की अनुमति दी…उन्होंने गुड़ का गोबर किया.” यही बात कल संसद में पीएम मोदी ने भी कही थी. अधीर रंजन चौधरी को कथित रूप से कांग्रेस की तरफ से बोलने का मौका नहीं दिए जाने की पीएम ने भी खिल्लियां उड़ाई. पीएम ने अधीर रंजन चौधरी को अधीर बाबू कहकर संबोधित किया, जिनपर पीएम के मुताबिक कांग्रेस को भरोसा नहीं है.

 

Filed under Delhi

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.