Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 31°C

मीनाक्षी लेखी बोलीं- युवाओं को संस्कृति और इतिहास बताना भी जिम्मेदारी, देश ने अबतक काफी कुछ सहा

मीनाक्षी लेखी बोलीं- युवाओं को संस्कृति और इतिहास बताना भी जिम्मेदारी, देश ने अबतक काफी कुछ सहा

देश में पर्यावरण से जुड़े अभियान My India, My LiFEGoals के तहत शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में एक समिट का आयोजन किया गया. यहां ग्रीन वॉरियर्स का सम्मान हुआ, इस कार्यक्रम में संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने भी हिस्सा लिया, उन्होंने इस दौरान विदेश मंत्रालय और भारत सरकार द्वारा पर्यावरण, भारतीय संस्कृति को लेकर चलाए जा रहे अभियानों पर बात की.

केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि जब देश में विविधता में एकता की बात होती है, तब हर कोई विवेधता पर ध्यान देता है लेकिन हमें एकता पर भी ध्यान देना चाहिए. देश में इतनी भाषाएं हैं, जिनका संस्कृत से वास्ता है. देश का इतिहास पढ़ना जरूरी है, जो आज भारत दिखता है सिर्फ वही नहीं है बल्कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान भी तब भारत में आता था. पुराने जमाने से लेकर अबतक इस देश ने काफी कुछ सहा है, जिसके बारे में युवाओं को पढ़ना चाहिए.

केंद्रीय मंत्री बोलीं कि हमें एक भारत श्रेष्ठ भारत का निर्माण करना होगा, ये सिर्फ सड़कें और हाइवे बनाने से नहीं होगा बल्कि इसके लिए लोगों को साथ आना होगा. हमारी सरकार ने कई देशों के साथ संस्कृति से जुड़े MoU साइन किए, कई देशों में हमारी टीमें काम कर रही हैं. उज्बेकिस्तान जैसे देश आज पूर्ण रूप से इस्लामिक हैं, लेकिन उनका संबंध एक वक्त में भारत से ही रहा है.

मीनाक्षी लेखी ने कहा कि भारत ने लंबे वक्त तक आक्रमण झेला है, सिख तो इसलिए ही आए क्योंकि उन्हें देश को बचाने का बीड़ा उठाया था. सिखों के गुरुओं के परिवार इसी लिए शहीद भी हो गए, हमारी सरकार अब देश और आसपास के मुल्कों में मौजूद सिख गुरुद्वारों को संवारने में लगी हुई है. सरकार की ओर से कोशिश की जा रही है, देशवासियों अपनी संस्कृति और अपने इतिहास के बारे में जानकारी दी जाए.

क्लाइमेट चेंज आज के वक्त में एक अहम मसला है, इस मुद्दे पर जानकारी और जागरुकता बढ़ाने के लिए भारत सरकार द्वारा Lifestyle for Environment (LiFE) अभियान चलाया जा रहा है. इसी को बढ़ावा देने वाले My India, My LiFEGoals समिट में ग्रीन वॉरियर्स को सम्मानित करने का काम किया गया, जिन्होंने पर्यावरण को बढ़ावा देने और जागरुकता फैलाने का काम किया.

 

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.