Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 24°C

ब्यूटी क्वीन और डांसर, अब सेना में मेजर पद पर तैनात, 15 अगस्त को पीएम मोदी के साथ दिखेगी ये महिला अफसर

ब्यूटी क्वीन और डांसर, अब सेना में मेजर पद पर तैनात, 15 अगस्त को पीएम मोदी के साथ दिखेगी ये महिला अफसर

15 अगस्त को देश अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लालकिले की प्राचीर पर तिरंगा फहराएंगे और वहां से देश को संबोधित करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री के साथ सेना की दो महिला अफसर भी देखने को मिलेंगी, जो चप्पे-चप्पे पर पीएम के साथ रहेंगी। यही दो महिला अफसर पीएम को झंडा फहराने में मदद करेंगी और वह ही उनकी आगवनी करेंगी। यह दो महिला अफसर मेजर निकिता नायर और मेजर जैसमीन कौर हैं, जोकि भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे रही हैं।

ब्यूटी क्वीन रह चुकी हैं मेजर निकिता नायर

कभी ब्यूटी क्वीन और भरतनाट्यम डांसर रह चुकीं मेजर निकिता नायर प्रधानमंत्री के साथ चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगी। निकिता ने अपनी ट्रेनिंग के दौरान मिस OTA का खिताब जीता था। इससे पहले उन्होंने 2013 में ‘May Queen Miss Pune’ ख़िताब भी अपने नाम किया था। निकिता सेना में साल 2016 में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त हुई थीं और अब वह मेजर पद पर देश की सेवा कर रही हैं। निकिता की ट्रेनिंग चेन्नई स्थित Officers Training Academy से हुई है।

21 तोपों से सलामी भी दी जाएगी

बता दें कि 15 अगस्त को पीएम मोदी जैसे ही झंडा फहराएंगे वैसे ही 21 तोपों से सलामी दी जाएगी। इसके साथ ही लाइन एस्टर्न फॉर्मेशन में भारतीय वायु सेना के दो उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर मार्क-III ध्रुव द्वारा कार्यक्रम स्थल पर फूलों की वर्षा की जाएगी। मंत्रालय के अनुसार प्रधानमंत्री के लिए गार्ड ऑफ ऑनर दल में सेना, वायु सेना और दिल्ली पुलिस से एक-एक अधिकारी और 25 कर्मी वहीं, नौसेना से एक अधिकारी और 24 कर्मी शामिल होंगे।

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.