Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 24°C

Paris Olympics 2024: आर्चरी में भारतीय महिला टीम क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई, बंधी मेडल की उम्मीद

Paris Olympics 2024: आर्चरी में भारतीय महिला टीम क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई, बंधी मेडल की उम्मीद

पेरिस ओलंपिक 2024 से भारत के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। आज आर्चरी में भारत की महिला और पुरुष दोनों टीमें एक्शन में हैं। आर्चरी में महिला टीम ने क्वालीफिकेशन रैंकिंग राउंड में चौथा स्थान हासिल कर लिया है। इसी के साथ टीम ने क्वार्टरफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। टीम साउथ कोरिया, चीन और मैक्सिको के बाद चौथे स्थान पर रही।

रैंकिंग राउंड में भारतीय महिला टीम की तिकड़ी ने अच्छा प्रदर्शन किया। दीपिका कुमारी, अंकिता भकत, भजन कौर ने सही निशाने लगाए। अंकिता का व्यक्तिगत स्कोर 666, भजन कौर का व्यक्तिगत स्कोर 659 और दीपिका कुमारी का व्यक्तिगत स्कोर 658 रहा है। इस तरह से भारत का कुल स्कोर 1983 रहा है और भारतीय महिला टीम चौथे स्थान पर रही है। क्वार्टर फाइनल में भारतीय महिला टीम का सामना 28 जुलाई को फ्रांस या नीदरलैंड्स में से एक से हो सकता है। इसी दिन मेडल भी डिसाइड हो जाएंगे।

क्वालीफिकेशन राउंड में भारत की महिला तीरंदाजों का प्रदर्शन:

व्यक्तिगत

दीपिका कुमारी – 658 (23वां स्थान)

भजन कौर – 659 (22वां स्थान)

अंकिता भक्त – 666 (11वां स्थान)

पहले स्थान पर रही साउथ कोरिया की महिला टीम

साउथ कोरिया महिला टीम ने 2046 स्कोर, चीन ने 1996 स्कोर और मैक्सिको की टीम ने 1986 का स्कोर किया और ये 3 टीमें भारत से आगे रही। इन तीनों टीमों ने भी क्वार्टरफाइनल के लिए अपनी जगह बना ली है। आर्चरी में साउथ कोरिया की टीम सबसे आगे रही और रैंकिंग राउंड में पहला स्थान हासिल किया।

क्वार्टर फाइनल मैच: 

दक्षिण कोरिया बनाम यूएसए/चीनी ताइपे

चीन बनाम इंडोनेशिया/मलेशिया

मेक्सिको बनाम जर्मनी/ग्रेट ब्रिटेन

भारत बनाम फ्रांस/नीदरलैंड्स

Filed under India Sports World

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.