Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 27°C

पीएम मोदी ब्रुनेई और सिंगापुर यात्रा पर हुए रवाना, जानिए दौरे से पहले क्या कहा

पीएम मोदी ब्रुनेई और सिंगापुर यात्रा पर हुए रवाना, जानिए दौरे से पहले क्या कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को ब्रुनेई दारुस्सलाम और सिंगापुर की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना हो गए हैं. उन्होंने दोनों देशों की यात्रा पर रवाना होने से पहले एक्स पर पोस्ट करके कहा कि दोनों देशों से रिश्ते और बेहतर करने पर बात होगी. पीएम मोदी सुल्तान हाजी हसनल बोल्किया के निमंत्रण पर ब्रुनेई दारुस्सलाम पहुंचेंगे.

प्रधानमंत्री भारत और ब्रुनेई के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 40 साल पूरे होने पर पीएम ये यात्रा कर रहे हैं. किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की ये पहली ब्रुनेई यात्रा है. इसके बाद वे सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग के निमंत्रण पर सिंगापुर जाएंगे. ये यात्रा 4-5 सितंबर के बीच निर्धारित है.

ब्रुनेई और सिंगापुर यात्रा को लेकर क्या बोले पीएम

पीएम मोदी ने विदेश ब्रुनेई और सिंगापुर की यात्रा से पहले ट्वीट करते हुए कहा, ‘अगले दो दिनों में मैं ब्रुनेई दारुस्सलाम और सिंगापुर का दौरा करूंगा. इन देशों में तमाम कार्यक्रमों के दौरान भारत के साथ संबंधों को और मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा. भारत-ब्रुनेई दारुस्सलाम राजनयिक संबंधों ने 40 शानदार वर्ष पूरे कर लिए हैं. मैं महामहिम सुल्तान हाजी हसनल बोल्किया से मिलने के लिए उत्सुक हूं.’

पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘सिंगापुर में मैं राष्ट्रपति थर्मन शानमुगरत्नम, प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग, वरिष्ठ मंत्री ली ह्सियन लूंग और एमेरिटस वरिष्ठ मंत्री गोह चोक टोंग के साथ बातचीत करूंगा. हम प्रमुख क्षेत्रों में संबंधों को और मजबूत करने के लिए उत्सुक हैं.’ ब्रुनेई भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और भारत-प्रशांत के दृष्टिकोण में एक महत्वपूर्ण भागीदार है. पीएम मोदी की यह यात्रा रक्षा सहयोग, व्यापार और निवेश, ऊर्जा, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य सहयोग, क्षमता निर्माण, संस्कृति के आदान-प्रदान को मजबूत करेगी.

पीएम के ब्रुनेई दौरे पर विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

पीएम मोदी की ब्रुनेई यात्रा पर विदेश मंत्रालय के सचिव (पूर्व) जयदीप मजूमदार ने कहा, ‘पीएम ब्रुनेई के साथ संबंधों और सहयोग के सभी पहलुओं पर द्विपक्षीय चर्चा करेंगे. ब्रुनेई के साथ हमारे बहुत ही मधुर और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं. ब्रुनेई में भारतीय प्रवासियों की संख्या लगभग 14,000 है और इनमें ब्रुनेई के डॉक्टर और शिक्षक भी शामिल हैं, जिन्होंने ब्रुनेई की अर्थव्यवस्था और समाज में अपने योगदान के लिए सद्भावना और सम्मान अर्जित किया है. ब्रुनेई 2012 से 2015 तक आसियान में हमारा कंट्री कोऑर्डिनेटर रहा है और आसियान के साथ हमारे आगे के जुड़ाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और आज भी निभा रहा है.’

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.