Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 25°C

महाकुंभ में 31 दिनों में 38 लाख श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद, 30 लाख आरती संग्रह बांटी गई

महाकुंभ में 31 दिनों में 38 लाख श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद, 30 लाख आरती संग्रह बांटी गई

अदाणी समूह महाकुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में बीते 31 दिनों से लगा हुआ है. अदाणी समूह की तरफ से महाकुंभ में अभी तक 38 लाख श्रद्धालुओं को महाप्रसाद का वितरण किया जा चुका है. आपको बता दें कि इस सेवा के तहत हर रोज 1 लाख से ज्यादा भक्तों को महाप्रसाद वितरित किया जा रहा है, महाप्रसाद ग्रहण करने वाले लोगों में 18 हजार सफाई कर्मी भी शामिल हैं. अदाणी समूह और इस्कॉन की महाप्रसाद सेवा ने महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के खानपान की चिंता को दूर करने का बीड़ा उठाया है. इस्कॉन द्वारा संचालित रसोई से रोजाना एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया जा रहा है.

भक्ति के साथ तृप्ति का भी मिला अनुभव

इस सेवा से लाखों लोग न केवल भक्ति बल्कि तृप्ति का अनुभव भी कर रहे हैं. मौनी अमावस्या के मौके पर भी लगभग साढ़े तीन लाख लोगों ने इस महाप्रसाद को ग्रहण किया था. जो इस सेवा की विशालता और प्रभावशीलता को दर्शाता है. कुंभ मेले की विशाल भीड़ के बीच जहां लोग यात्रा और व्यवस्थाओं को लेकर चिंतित रहते हैं, वहीं भोजन की व्यवस्था को लेकर किसी को कोई परेशानी नहीं हो रही है. अदाणी समूह और इस्कॉन के इस सेवा कार्य में 5 हजार से अधिक स्वयंसेवक प्रतिदिन अपनी निस्वार्थ सेवा दे रहे हैं. उनकी मेहनत का ही नतीजा है कि महाप्रसाद ग्रहण करने वाले श्रद्धालु इसकी गुणवत्ता और पवित्रता की लगातार प्रशंसा कर रहे हैं.

गीता प्रेस के सहयोग से बांटे जा रहे आरती संग्रह

आपको बता दें कि अदाणी समूह महाकुंभ में गीता प्रेस की सहयोग से भक्तों को मुफ्त में एक करोड़ ‘आरती संग्रह’ की प्रतियां बांट रहा है. आरती संग्रह नाम की इस पुस्तक को गीता प्रेस ने प्रकाशित किया है और यह पहल सनातन साहित्य सेवा का हिस्सा है. अब तक महाकुंभ में करीब 30 लाख आरती संग्रह की प्रतियां बांटी जा चुकी है. महाकुंभ में सनातन धर्म की ध्वजा के साथ संतों की मधुर वाणी से प्रवचन, रामकथा, श्रीमद्भागत की कथा चल रही है. श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद सेवा स्थल की प्रशंसा कर रहें है. साथ ही अदाणी समूह द्वारा किया गया यह आयोजन भक्तों के लिए अनूठे अनुभव की तरह है. आयोजन स्थल की सजावट, व्यवस्था और सांस्कृतिक कार्यक्रम ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया है, जिसके चलते उन्होंने अदाणी ग्रुप की इस पहल की काफी तारीफ की है.

गीता सार की 3 लाख प्रतियां बांटी गईं

इस्कॉन ने इस महाप्रसाद सेवा के अलावा महाकुंभ के दौरान गीता सार की 5 लाख प्रतियां श्रद्धालुओं के बीच बांटने की योजना बनाई है. जिसमें 3 लाख प्रतियां बांटी जा चुकी हैं. इसके साथ ही दिव्यांग, बुजुर्ग, और छोटे बच्चों के साथ आने वाली माताओं के लिए गोल्फ कार्ट जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं. महाकुंभ में देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु आते हैं और अदाणी समूह और इस्कॉन की यह पहल इस बार के आयोजन को और भी खास बना रहा हैं. यह सेवा न केवल श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक होगी बल्कि सेवा और समर्पण की एक मिसाल भी पेश कर रही है.

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.