Skip to content
Sunday, November 8, 2026 Ahmedabad 35°C

हिमाचल प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, 21 से 25 जून तक ज्यादातर जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, 21 से 25 जून तक ज्यादातर जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है और मौसम विभाग ने 21 से 25 जून तक राज्य के अधिकतर हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिक शोभित कटयाल के अनुसार, आगामी दो से तीन दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून राज्य के और हिस्सों में भी आगे बढ़ेगा। विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विशेष रूप से 21 जून को ऊना, शिमला और सिरमौर, जबकि 22 जून को ऊना, बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, शिमला, सिरमौर, कांगड़ा, कुल्लू, सोलन सहित कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। 24 जून को बारिश में थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन 25 जून को फिर से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने यह भी अनुमान जताया है कि इस बार मानसून में सामान्य से अधिक वर्षा हो सकती है। सामान्यत: मानसून के दौरान प्रदेश में लगभग 730 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस बार 107 मिमी अधिक वर्षा होने की संभावना है। जून महीने में हिमाचल में औसतन 100 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस बार जून में भी सामान्य से ज्यादा बारिश होने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से सतर्क रहने और प्रशासन को अलर्ट मोड में रहने की सलाह दी है।

हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे

Like, Share and Subscribe our YouTube channel

🔗 https://youtube.com/@user-oneindianews?feature=shared

Filed under Himachal Pradesh India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.