सरकार ने ULLU, ALTT समेत 25 ओटीटी ऐप्स पर बड़ा कदम उठाते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से बैन करने का आदेश दिया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने यह कार्रवाई इन ऐप्स पर अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट परोसने के आरोप में की है। मंत्रालय ने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (ISP) को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इन ऐप्स और उनकी वेबसाइट्स को तुरंत ब्लॉक किया जाए। जिन ऐप्स को बैन किया गया है, उनमें Desiflix, BigShots जैसे प्लेटफॉर्म भी शामिल हैं।

मंत्रालय के अनुसार, इन प्लेटफॉर्म्स पर गैरकानूनी, बोल्ड और अनएथिकल कंटेंट लगातार प्रसारित किया जा रहा था, जो आईटी अधिनियम 2000 और आईटी नियम 2021 का उल्लंघन है। कई ऐप्स सरकार द्वारा निर्धारित कंटेंट सर्टिफिकेशन को भी बाईपास कर रहे थे। सरकार ने इन OTT ऐप्स के खिलाफ कार्रवाई एजेंसियों से मिली सूचनाओं के आधार पर की है और इसे डिजिटल मीडिया नैतिक संहिता की रक्षा के लिए जरूरी कदम बताया है।