मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। शादी के महज 6 महीने के भीतर ट्विशा ने फाँसी लगाकर जान दे दी। इस मामले में जहां एक तरफ ट्विशा के माता-पिता ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं, वहीं सामने आई चैट्स से संकेत मिलता है कि वह मानसिक तनाव में थीं। फिलहाल मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम (SIT) गठित की गई है।
नोएडा की रहने वाली 31 वर्षीय ट्विशा शर्मा, जो मिस पुणे रह चुकी हैं, 12 मई 2026 की रात भोपाल स्थित अपने ससुराल में बेल्ट के फंदे से लटकी हुई पाई गईं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि वह 2 महीने की गर्भवती थीं।
ट्विशा की मुलाकात भोपाल के वकील समर्थ सिंह से 2024 में एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी, जिसके बाद दोनों ने दिसंबर 2025 में शादी कर ली। समर्थ सिंह रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के बेटे हैं।
CCTV फुटेज और पति फरार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मौत से करीब एक घंटे पहले तक रात 10 बजे ट्विशा अपने परिवार के संपर्क में थीं। पुलिस को रात 11 बजे अस्पताल से घटना की सूचना मिली। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
CCTV footage emerges in Twisha Sharma murder case (Bhopal):
31-year-old Twisha is seen climbing stairs shortly before her death. Her husband Samarth Singh & others attempt CPR. Ex-judge mother-in-law Giribala Singh enters a room. Later, three people carry her body downstairs. pic.twitter.com/mRRc9NvEP0
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) May 18, 2026
इस बीच एक CCTV वीडियो सामने आया है, जिसमें ट्विशा छत की ओर जाती दिखाई दे रही हैं। परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोपी पति समर्थ सिंह फरार है, जिसकी तलाश के लिए ₹10 हजार का इनाम घोषित किया गया है।
SIT करेगी जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए 6 सदस्यीय SIT का गठन किया गया है। यह टीम दहेज उत्पीड़न, शारीरिक हिंसा और मौत के बाद सबूत मिटाने के आरोपों की जांच करेगी।
सामने आईं चैट्स
ट्विशा और उनकी सहेली के बीच इंस्टाग्राम चैट्स भी सामने आई हैं, जिनसे पता चलता है कि वह काफी परेशान थीं। चैट में ट्विशा ने लिखा, “मैं फँस चुकी हूँ, तू मत फँसना।” इस पर उनकी सहेली ने चिंता जताते हुए उनका साथ देने की बात कही।
परिवार के गंभीर आरोप
ट्विशा के परिवार ने इस मामले को साजिश करार दिया है। उनका आरोप है कि ससुराल पक्ष अपनी पहुंच का इस्तेमाल कर मामले को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है और सबूत मिटाने का प्रयास किया गया।
परिवार ने अंतिम संस्कार करने से इनकार करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस बीच उन्होंने भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव के आवास के बाहर प्रदर्शन भी किया। बाद में मुख्यमंत्री ने ट्विशा के पिता से मुलाकात कर मामले में हस्तक्षेप का आश्वासन दिया।
वहीं, इस मामले में सास गिरिबाला सिंह को अदालत से अग्रिम जमानत मिल चुकी है, जबकि पति समर्थ सिंह की जमानत पर सुनवाई अभी बाकी है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel