फ्लाईदुबई की फ्लाइट में गंभीर संकट के दौरान बहादुरी दिखाने वाले गुजरात मूल के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को गुजरात सरकार विशेष सम्मान से सम्मानित करेगी। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सोशल मीडिया के जरिए घोषणा की है कि कैप्टन स्मित मच्छार को ‘विशिष्ट गुजरात गरिमा अवॉर्ड’ प्रदान किया जाएगा। कैप्टन स्मित की बहादुरी की भारत ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा हो रही है।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कैप्टन स्मित के साहस की प्रशंसा करते हुए कहा कि गुजरात के इस वीर पायलट ने अपनी हिम्मत और कर्तव्यनिष्ठा से गुजरात के साथ पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। गुजरात सरकार ने उनके अदम्य साहस और मानवता के प्रति समर्पण को सम्मानित करने का फैसला किया है।
CM भूपेंद्र पटेल ने किया ‘गुजरात गरिमा अवॉर्ड’ का ऐलान
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इजराइल जा रही फ्लाइट के पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को आज दुनिया सलाम कर रही है। हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और बेहद मुश्किल परिस्थितियों में यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी।
सीएम भूपेंद्र पटेल ने कहा कि मूल रूप से गुजरात से जुड़े कैप्टन स्मित मच्छार ने अपने अदम्य साहस से गुजरात और भारत का नाम रोशन किया है। उनके साहस और मानवता के इस कार्य के सम्मान में गुजरात सरकार उन्हें ‘विशिष्ट गुजरात गरिमा अवॉर्ड’ से सम्मानित करेगी।
मुख्यमंत्री ने कैप्टन स्मित के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि पूरा गुजरात उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना कर रहा है।
ઈઝરાયલ જઈ રહેલ ફ્લાઈટના પાયલટ કેપ્ટન સ્મિત મચ્છરના સાહસને આજે આખી દુનિયા સલામ કરી રહી છે. હુમલાના કારણે લોહીલુહાણ હોવા છતા તેમણે અદમ્ય સાહસ દાખવીને 174 મુસાફરોના જીવ બચાવ્યા, એ વાત અત્યંત પ્રેરણાદાયી અને સરાહનીય છે.
મૂળ ગુજરાતના આ વીર સપૂતે પોતાના શૌર્યથી સમગ્ર વિશ્વમાં ગુજરાત…
— Bhupendra Patel (@Bhupendrapbjp) October 1, 2026
Flydubai की फ्लाइट में क्या हुआ था?
यह पूरा मामला दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट से जुड़ा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उड़ान के दौरान विमान के कॉकपिट में गंभीर हिंसक घटना हुई और कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला किया गया।
हमले में कैप्टन स्मित गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और कथित हमलावर का सामना किया। वह कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे, जिससे यात्रियों और क्रू सदस्यों को अंदर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में मदद मिली।
घायल होने के बावजूद यात्रियों की सुरक्षा को दी प्राथमिकता
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी का सबसे अहम पहलू यह रहा कि गंभीर चोट लगने के बावजूद उन्होंने अपनी सुरक्षा से पहले विमान में मौजूद लोगों की जान बचाने को प्राथमिकता दी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कॉकपिट का दरवाजा खुलने के बाद यात्रियों और क्रू सदस्यों ने कथित हमलावर को काबू करने में मदद की। इसके बाद विमान में मौजूद अन्य पायलटों ने फ्लाइट का नियंत्रण संभाला और विमान को सुरक्षित लैंड कराने में भूमिका निभाई।
कैप्टन स्मित की समय पर की गई कार्रवाई को विमान में मौजूद 174 यात्रियों और क्रू सदस्यों की जान बचाने तथा एक संभावित बड़ी त्रासदी को टालने में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
नेतन्याहू ने भी की कैप्टन स्मित की तारीफ
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के साहस की प्रशंसा की है। उन्होंने गंभीर परिस्थितियों में दिखाई गई उनकी बहादुरी की सराहना करते हुए उन्हें हीरो बताया।
घटना के बाद कैप्टन स्मित की बहादुरी की चर्चा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने लगी। भारत और इजराइल के कई नेताओं तथा अधिकारियों ने उनकी सूझबूझ और साहस की तारीफ की है।
PM मोदी ने कैप्टन स्मित को बताया ‘हीरो’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ कर चुके हैं। पीएम मोदी ने उन्हें ‘हीरो’ बताते हुए कहा कि बेहद खतरनाक हालात और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए जबरदस्त साहस और अटूट संकल्प दिखाया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी बहादुरी से सैकड़ों लोगों की जान बचाने और एक बड़ी त्रासदी को टालने में मदद मिली। पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित के परिवार से भी बातचीत की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
गुजरात के लिए गौरव बने कैप्टन स्मित मच्छार
गुजरात मूल के कैप्टन स्मित मच्छार की कहानी अब साहस और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल बन गई है। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद यात्रियों की सुरक्षा के लिए किए गए उनके प्रयास की वजह से उन्हें देश और दुनिया में सराहना मिल रही है।
अब गुजरात सरकार की ओर से ‘विशिष्ट गुजरात गरिमा अवॉर्ड’ दिए जाने की घोषणा ने इस सम्मान को और खास बना दिया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा है कि कैप्टन स्मित की बहादुरी ने पूरे गुजरात को गौरवान्वित किया है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel












