कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक बार फिर पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी के रुख से अलग राह चुनते हुए भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की वीरता की खुलकर सराहना की है। फ्लाईदुबई की उड़ान के दौरान हुए भयावह हादसे के बीच कैप्टन स्मित द्वारा दिखाई गई अदम्य बहादुरी पर जहां राहुल गांधी की ओर से चुप्पी देखी गई, वहीं शशि थरूर ने देश भावना के साथ खड़े होकर कैप्टन की जांबाजी को सलाम किया है।
राजनीतिक गलियारों में शशि थरूर के इस कदम को राहुल गांधी तक एक संदेश देने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर दो बैक-टू-बैक पोस्ट किए। अपने एक पोस्ट में उन्होंने स्पष्ट शब्दों में लिखा कि इस मुद्दे पर वह पूरी तरह से देशवासियों की भावना के साथ हैं। इसके बाद उन्होंने एक इजरायली महिला का वीडियो साझा किया, जिसमें कैप्टन स्मित मच्छार के अदम्य साहस और निर्णय क्षमता का सजीव वर्णन किया गया था।
A video of appreciation for Capt Smit Machchhar from an Israeli lady describes his heroism vividly: https://t.co/dlOeqPID5a pic.twitter.com/twkgOxBSji
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) October 1, 2026
साझा किए गए वीडियो में इजरायली महिला ने बताया कि दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट (जिसमें 170 से अधिक यात्री सवार थे) में जब सह-पायलट ने कॉकपिट के अंदर हमला कर दिया और विमान खतरनाक तरीके से नीचे गिरने लगा, तब भी कैप्टन स्मित ने हार नहीं मानी। गंभीर रूप से घायल और खून से लथपथ होने के बावजूद उन्होंने अपनी बची हुई अंतिम ताकत से कॉकपिट का दरवाजा खोलने में सफलता पाई। इससे क्रू मेंबर्स और यात्रियों को अंदर घुसकर हमलावर को काबू में करने का मौका मिला और विमान को सुरक्षित लैंड कराया जा सका।
कांग्रेस की ओर से जहां केवल राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कैप्टन स्मित मच्छार की वीरता की सराहना की, वहीं थरूर ने खरगे के पोस्ट पर भी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “हम कामना करते हैं कि फ्लाईदुबई फ्लाइट के कॉकपिट में बहादुरी से लड़ते हुए मिली चोटों से वे जल्द और पूरी तरह से स्वस्थ हों”। गौरतलब है कि केरल में कांग्रेस की सहयोगी पार्टी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) ने भी कैप्टन स्मित की दिलेरी की खुलकर तारीफ की है। ऐसे में राहुल गांधी का इस विषय पर रुख और थरूर की यह सराहना कांग्रेस के भीतर विचारों के मतभेद को एक बार फिर सामने लाती है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel