सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज Markandey Katju एक विवादित सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने 25 अप्रैल 2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें भगवान Vishnu के स्वरूप के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump का चेहरा जोड़कर दिखाया गया था।
इस एडिटेड तस्वीर में भगवान विष्णु के पारंपरिक प्रतीकों—शेषनाग, चक्र, गदा और कमल—के साथ ट्रंप का चेहरा लगाया गया था। पोस्ट सामने आते ही बड़ी संख्या में लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाला बताया और कड़ी आपत्ति जताई।
बढ़ा विवाद, कानूनी नोटिस जारी
विवाद बढ़ने के बाद सुप्रीम कोर्ट की वकील Amita Sachdeva ने मार्कण्डेय काटजू को कानूनी नोटिस भेजा। नोटिस में कहा गया कि एक पूर्व न्यायाधीश होने के नाते उनसे न्यायिक गरिमा और संवैधानिक नैतिकता बनाए रखने की अपेक्षा की जाती है।
🛑 LEGAL NOTICE
To,
Mr. Markandey Katju
Former Judge, Supreme Court of India
X Handle:@mkatju,
Subject: Legal Notice for Immediate Removal of Blasphemous Post, Public Apology, and Cessation of Further Acts Outraging Hindu Religious Sentiments, Failing Which Legal Proceedings… pic.twitter.com/foIWgWzgQw
— Amita Sachdeva, Advocate (@SachdevaAmita) April 26, 2026
नोटिस में इस पोस्ट को ‘ईशनिंदा’ बताते हुए तुरंत हटाने, सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और भविष्य में ऐसे पोस्ट न करने की मांग की गई।
पोस्ट हटाया, मांगी माफी
लगातार आलोचना और कानूनी नोटिस के बाद Markandey Katju ने विवादित पोस्ट को हटा लिया है। उन्होंने माफी मांगते हुए कहा कि भविष्य में इस तरह की गलती नहीं दोहराई जाएगी।
सोशल मीडिया पर बहस तेज
इस मामले के बाद सोशल मीडिया पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और धार्मिक भावनाओं के सम्मान को लेकर बहस तेज हो गई है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel