प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (28 अप्रैल 2026) को Sikkim के 50वें राज्यत्व दिवस के समापन समारोह में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने करीब ₹4000 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
कार्यक्रम गंगटोक स्थित पालजोर स्टेडियम में आयोजित हुआ, जहां पीएम मोदी ने सिक्किम की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और लोगों की सादगी की सराहना की।
#WATCH | Gangtok | PM Narendra Modi inaugurates, launches and lays the foundation stone of multiple development projects worth over Rs 4,000 crore across Sikkim
(Video source: DD News) pic.twitter.com/8tH2BYYNW5
— ANI (@ANI) April 28, 2026
“पूरब का स्वर्ग है सिक्किम”
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि सिक्किम “पूरब का स्वर्ग” है और इसे “ऑर्किड्स का गार्डन” कहा जाता है। उन्होंने कहा कि यहां की शांति, आध्यात्मिकता और प्राकृतिक सौंदर्य अद्वितीय है, जिसे अनुभव करना सौभाग्य की बात है।
PM मोदी ने सिक्किम के राज्य बनने के 50वें साल के जश्न के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा,
"यहां आते ही एक नई अनुभूति नया माहौल, मन खुशियों से भर गया.
रात में हुई बारिश, फिर सुबह की ठंडक और ये खिली हुई धूप.
सिक्किम के रंग ही निराले हैं.
पूरब का स्वर्ग सिक्किम, आर्किडस… pic.twitter.com/DdZAQOWqBJ
— One India News (@oneindianewscom) April 28, 2026
नॉर्थ ईस्ट है भारत की ‘अष्टलक्ष्मी’
पीएम मोदी ने कहा कि North East India केवल देश का हिस्सा नहीं, बल्कि “भारत की अष्टलक्ष्मी” है। उन्होंने बताया कि सरकार “Act East” नीति के साथ-साथ “Act Fast” के विजन पर भी काम कर रही है, ताकि इस क्षेत्र का तेज़ी से विकास हो सके।
#WATCH | Gangtok | Speaking at closing ceremony of Sikkim’s 50th Year of Statehood celebrations, PM Modi says, "I congratulate all the choreographers and musicians of this event. When in the country, due to political self-interest, there is a continuous effort to promote… pic.twitter.com/dYc1pR4UUj
— ANI (@ANI) April 28, 2026
पर्यटन और फ्लोरल डायवर्सिटी पर जोर
प्रधानमंत्री ने कहा कि सिक्किम की सबसे बड़ी ताकत उसकी टूरिज्म इकॉनमी है। देश के कुल क्षेत्रफल का 1% से भी कम हिस्सा होने के बावजूद, सिक्किम में भारत की 25% से अधिक फ्लोरल विविधता पाई जाती है।
उन्होंने बताया कि सरकार राज्य में कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दे रही है। पिछले वर्षों में सैकड़ों किलोमीटर सड़कों का निर्माण हुआ है और दूरदराज के गांवों को जोड़ने का काम तेज़ी से चल रहा है।
#WATCH | Gangtok, Sikkim | PM Modi says, "I had visited the Orchidarium today, where I spent a lot of time. I want to tell the nature-loving tourists that if they have not witnessed the orchids in Sikkim, then they have not seen anything. I am confident that Sikkim will break all… pic.twitter.com/X42LXDXYki
— ANI (@ANI) April 28, 2026
खेलों में नई संभावनाएं
पीएम मोदी ने सिक्किम के युवाओं की खेल प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि यहां के खिलाड़ियों ने फुटबॉल, बॉक्सिंग और आर्चरी जैसे खेलों में देश का नाम रोशन किया है।
उन्होंने बताया कि “खेलो इंडिया” और “फिट इंडिया” जैसे अभियानों के जरिए युवाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही, स्टेट स्पोर्ट्स अकादमी को पुनर्जीवित किया गया है और सिक्किम प्रीमियर लीग जैसे आयोजनों को बढ़ावा दिया जा रहा है।
A football morning in Gangtok! We learnt, we played, we celebrated and above everything else, we enjoyed the game…. pic.twitter.com/rZ0jLey5u7
— Narendra Modi (@narendramodi) April 28, 2026
विकास को लेकर विपक्ष पर निशाना
प्रधानमंत्री ने पूर्व सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि सिक्किम का विकास पहले ही हो जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने सिवोक-रांगपो रेलवे परियोजना का उदाहरण देते हुए कहा कि इसे 2008-09 में मंजूरी मिली थी, लेकिन लंबे समय तक काम शुरू नहीं हुआ।
उन्होंने दावा किया कि वर्तमान सरकार के आने के बाद सिक्किम में विकास कार्यों ने गति पकड़ी है और राज्य में पहली बार रेल कनेक्टिविटी पहुंचने वाली है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel