पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के दौरान 142 सीटों पर मतदान जारी है, लेकिन इसी बीच हिंसा और EVM से छेड़छाड़ के आरोपों ने चुनावी माहौल को गरमा दिया है।
ताजा मामला दक्षिण 24 परगना के डायमंड हार्बर स्थित फाल्टा विधानसभा क्षेत्र से सामने आया है। आरोप है कि बूथ नंबर 144 पर EVM मशीन में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के चुनाव चिन्ह वाले बटन पर टेप चिपकाया गया था, जिससे मतदाता वोट न डाल सकें।
इस सीट से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार जहाँगीर खान चुनाव मैदान में हैं।
BJP का आरोप—‘डायमंड हार्बर मॉडल’
BJP नेता अमित मालवीय ने इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए आरोप लगाया कि कई बूथों पर BJP के बटन पर टेप लगाया गया। उन्होंने इसे ‘डायमंड हार्बर मॉडल’ बताते हुए कहा कि इसी मॉडल के जरिए अभिषेक बनर्जी को लोकसभा चुनाव में फायदा मिला था।
This is what Mamata Banerjee was defending when she spoke up for Jehangir Khan, a criminal contesting on a TMC ticket from Falta in Diamond Harbour.
In several polling booths, the option to vote for the BJP has been blocked using a tape, effectively preventing voters from… pic.twitter.com/sKw3mcdA86
— Amit Malviya (@amitmalviya) April 29, 2026
उन्होंने प्रभावित बूथों पर दोबारा मतदान कराने की मांग भी की है।
चुनाव आयोग का एक्शन
वीडियो सामने आने के बाद भारत निर्वाचन आयोग ने सख्ती दिखाते हुए संबंधित बूथ पर पुनर्मतदान (re-poll) का आदेश दिया है।
बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि EVM से छेड़छाड़ के मामलों में पहले ही सख्त निर्देश जारी किए गए थे, जिसमें टेप, गोंद या किसी अन्य माध्यम से छेड़छाड़ को गंभीर अपराध माना गया है।
विवादों में जहाँगीर खान
फाल्टा सीट से TMC उम्मीदवार जहाँगीर खान पहले भी विवादों में रहे हैं। हाल ही में उनके समर्थकों को मतदाताओं को धमकाने के आरोप में एक वीडियो सामने आया था, जिसमें अजय पाल शर्मा ने उन्हें फटकार लगाई थी।
इस मामले में TMC ने IPS अधिकारी को हटाने की मांग भी की थी।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel