दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI) में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के ‘युवा कुंभ’ कार्यक्रम के दौरान कुलपति प्रोफेसर मजहर आसिफ का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कार्यक्रम में संबोधन देते हुए प्रोफेसर मजहर आसिफ ने कहा, “हम सभी भारतीयों का DNA महादेव का DNA है।” उन्होंने कहा कि भारत विविधताओं का देश है, जहाँ अलग-अलग भाषा, संस्कृति और परंपराओं के लोग रहते हैं, लेकिन इन सबके बावजूद सभी भारतीय एक साझा पहचान से जुड़े हैं।
सनातन संस्कृति का उदाहरण
अपने भाषण में VC ने सनातन संस्कृति की व्याख्या करते हुए भगवान शिव के परिवार का उदाहरण दिया। उन्होंने बताया कि महादेव के परिवार में विभिन्न प्रकार के जीव और प्रतीक एक साथ रहते हैं, जो विविधता में एकता का संदेश देता है।
उन्होंने कहा कि यही भारतीय संस्कृति की सबसे बड़ी ताकत है, जहाँ अलग-अलग समुदाय और वर्ग मिलकर शांतिपूर्वक सह-अस्तित्व में रहते हैं।
विरोध और सुरक्षा व्यवस्था
इस कार्यक्रम का नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) सहित कई छात्र संगठनों ने विरोध किया। विरोध को देखते हुए कैंपस के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
हालांकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ और VC ने मंच से RSS के नेताओं का स्वागत भी किया।
सोशल मीडिया पर वायरल
कार्यक्रम के बाद VC का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग इसे सांस्कृतिक एकता का संदेश बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे विवादित बयान मान रहे हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel