पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के बाद शनिवार (2 मई 2026) को चुनाव आयोग ने 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान (Repolling) कराया जा रहा है। मतदान के दौरान गड़बड़ी और ईवीएम से जुड़ी शिकायतों के बाद यह अहम फैसला लिया गया। दक्षिण 24 परगना जिले के मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 11 और डायमंड हार्बर के 4 बूथों पर दोबारा मतदान जारी है।
क्यों कराना पड़ा पुनर्मतदान?
चुनाव आयोग ने जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 58(2) के तहत कार्रवाई करते हुए 29 अप्रैल 2026 को इन बूथों पर हुए मतदान को निरस्त कर दिया। आयोग को मतदान के दौरान अनियमितताओं और ईवीएम से जुड़ी शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए पुनर्मतदान का आदेश दिया गया।
सुबह से लंबी कतारें, शांतिपूर्ण मतदान
पुनर्मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है। पुलिस और केंद्रीय बलों की तैनाती के चलते किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका को कम किया गया है।
डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। हरिदेवपुर प्राइमरी स्कूल स्थित बूथ संख्या 194 पर बड़ी संख्या में मतदाता वोट डालने पहुंचे, जिससे लोकतंत्र के प्रति लोगों की भागीदारी साफ नजर आई।
#WATCH | West Bengal Elections Re-polling | A long queue of voters at booth number 194, Haridevpur Primary School, in Diamond Harbour constituency of South 24 Parganas.
Police and other security personnel are deployed here. pic.twitter.com/wzPi7hK8mU
— ANI (@ANI) May 2, 2026
अब तक कोई अप्रिय घटना नहीं
चुनाव अधिकारियों के मुताबिक अब तक पुनर्मतदान के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। मतदान प्रक्रिया पूरी तरह से सुचारू और शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हो रही है।
फाल्टा सीट पर अभी फैसला बाकी
फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में भी पुनर्मतदान की मांग उठी है, लेकिन इस पर अंतिम फैसला संबंधित रिपोर्ट मिलने के बाद लिया जाएगा। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि सभी शिकायतों की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
भाजपा ने लगाए थे गड़बड़ी के आरोप
पुनर्मतदान से पहले भाजपा नेताओं शुभेंदु अधिकारी और दिलीप घोष ने चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी के गंभीर आरोप लगाए थे। भाजपा ने दावा किया था कि डायमंड हार्बर और फाल्टा के कुछ अन्य बूथों पर भी दोबारा मतदान कराया जाना चाहिए।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel