2026 के विधानसभा चुनावों की मतगणना के साथ ही राजनीतिक तस्वीर अब साफ होती नजर आ रही है। ताज़ा रुझानों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा और उसके सहयोगी दल मजबूत स्थिति में दिखाई दे रहे हैं।
पश्चिम बंगाल में कांटे की टक्कर
294 सीटों वाले पश्चिम बंगाल में भाजपा 140 सीटों पर बढ़त बनाकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) को कड़ी चुनौती दे रही है, जबकि TMC 122 सीटों पर आगे चल रही है। इस बार भाजपा का प्रदर्शन पिछले चुनावों की तुलना में काफी मजबूत नजर आ रहा है, जिससे मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है।
असम में NDA की मजबूत पकड़
126 सीटों वाले असम में भाजपा के नेतृत्व वाला NDA गठबंधन 75+ सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं कांग्रेस और उसके सहयोगी करीब 45 सीटों तक सीमित दिखाई दे रहे हैं। रुझान संकेत देते हैं कि भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है।
पुडुचेरी में NDA बहुमत के पार
30 सीटों वाले पुडुचेरी में NDA लगभग 18 सीटों पर बढ़त के साथ बहुमत के आंकड़े (16) को पार करता दिख रहा है, जो दक्षिण भारत में भाजपा के बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है।
दक्षिण भारत में भाजपा की बढ़ती मौजूदगी
तमिलनाडु में मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है, जहां भाजपा गठबंधन अपनी उपस्थिति मजबूत कर रहा है। वहीं केरल में भले भाजपा अभी बड़ी बढ़त में न हो, लेकिन वोट शेयर में बढ़ोतरी भविष्य में बड़े बदलाव के संकेत दे रही है।
कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी
पांचों राज्यों—पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी—में मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी है। सभी काउंटिंग सेंटरों पर केंद्रीय बलों की तैनाती और CCTV निगरानी के जरिए पारदर्शिता सुनिश्चित की जा रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel