असम विधानसभा चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) एक बार फिर सत्ता में शानदार वापसी करती नजर आ रही है। चुनाव आयोग के ताजा नतीजों और रुझानों के अनुसार भाजपा ने 3 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है और 78 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
वहीं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Congress) का प्रदर्शन कमजोर दिखाई दे रहा है और पार्टी केवल 21 सीटों पर आगे चल रही है। यह रुझान राज्य की राजनीतिक तस्वीर को स्पष्ट रूप से भाजपा के पक्ष में दिखाते हैं।
इस बीच कांग्रेस के लिए सबसे बड़ा झटका प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई की हार के रूप में सामने आया है। जोरहाट सीट से उन्हें भाजपा उम्मीदवार हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने 23,182 वोटों के बड़े अंतर से हराया।
जोरहाट सीट पर गौरव गोगोई को कुल 46,257 वोट मिले, जबकि हितेंद्र नाथ गोस्वामी को 69,439 वोट प्राप्त हुए। यह हार कांग्रेस के लिए सिर्फ एक सीट का नुकसान नहीं, बल्कि एक बड़ा राजनीतिक संकेत मानी जा रही है।
गौरव गोगोई के कंधों पर राज्य में कांग्रेस को मजबूत करने की जिम्मेदारी थी, लेकिन वे अपनी ही सीट नहीं बचा सके। चुनाव प्रचार के दौरान भी उनके खिलाफ कई राजनीतिक मुद्दे उठाए गए थे, जिसने चुनावी मुकाबले को और अधिक चर्चित बना दिया था।
दूसरी ओर मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में भाजपा की स्थिति लगातार मजबूत होती जा रही है और पार्टी दूसरी बार सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel