असम विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 82 सीटों पर जीत हासिल की है। इसके साथ ही बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन राज्य में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रहा है।
चुनावी जीत के बाद मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का बयान चर्चा में बना हुआ है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पवन खेड़ा और गौरव गोगोई पर तीखा हमला बोलते हुए कहा,
“पवन खेड़ा के लिए मेरा कमिटमेंट था, अब आगे-आगे देखिए क्या होगा। एक बार हिमंता जो बोल देता है, उसके बाद मैं पीछे मुड़कर नहीं देखता।”
पश्चिम बंगाल की जीत भारत की जीत है, सिर्फ़ BJP की नहीं है। pic.twitter.com/7KalUD5sFy
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) May 4, 2026
सीएम सरमा ने गौरव गोगोई की हार पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर पवन खेड़ा ने असम की बेटी पर आरोप नहीं लगाए होते और प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्हें साथ नहीं बैठाया होता, तो शायद चुनाव परिणाम अलग होते। उन्होंने कहा कि ये आरोप सिर्फ उन पर नहीं बल्कि असम की जनता की अस्मिता पर था, जिसका जवाब जनता ने वोट के जरिए दिया।
गौरतलब है कि जोरहाट सीट से कांग्रेस नेता गौरव गोगोई को बीजेपी उम्मीदवार हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने 23,182 वोटों से हराया है।
इस पूरे विवाद की जड़ में वे आरोप हैं, जो कांग्रेस नेताओं ने सीएम की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा पर विदेशी पासपोर्ट और संपत्ति को लेकर लगाए थे। हालांकि, इन आरोपों के समर्थन में कोई ठोस सबूत पेश नहीं किया गया। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा, जहां हाल ही में पवन खेड़ा को जमानत मिली थी।
असम चुनाव परिणामों को बीजेपी के पक्ष में एक बड़ा जनादेश माना जा रहा है, जिसने राज्य की राजनीति में नई दिशा तय कर दी है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel