बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। इस बार वे किसी गंभीर मुद्दे की वजह से नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों पर अपने मजेदार रिएक्शन के कारण सुर्खियों में हैं।
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सत्ता जाने और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की बड़ी जीत के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इसी बीच BJP नेता समिक भट्टाचार्य का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।
उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि “अनुपम खेर के सिर पर बाल वापस आ सकते हैं, लेकिन TMC की सत्ता में वापसी नहीं होगी।” यह बयान तेजी से वायरल हुआ और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।
जब यह टिप्पणी अनुपम खेर तक पहुंची, तो उन्होंने भी इसे मजाकिया अंदाज में लिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जवाब देते हुए लिखा, “अरे भाई, मैंने तुम्हारा क्या बिगाड़ा है? तुम मेरे सिर पर बाल क्यों उगाना चाहते हो? इस हालत में तो मैं सौ जन्मों में भी ऐसा नहीं चाहूंगा। जय श्री राम।” उनका यह जवाब फैंस को काफी पसंद आ रहा है और तेजी से वायरल हो रहा है।
चुनाव नतीजों पर क्रिप्टिक पोस्ट
चुनाव नतीजों के बाद अनुपम खेर ने एक क्रिप्टिक पोस्ट भी साझा किया। उन्होंने लिखा, “अगर उद्देश्य सच्चा हो तो मंजिल तय है। आप जीत को टाल सकते हैं, हरा नहीं सकते हैं।” हालांकि उन्होंने किसी राजनीतिक दल का नाम नहीं लिया, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स इसे पश्चिम बंगाल के राजनीतिक बदलाव से जोड़कर देख रहे हैं।
राजनीतिक मुद्दों पर सक्रिय रहते हैं अनुपम खेर
अनुपम खेर अक्सर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखते हैं। उनके बयान कई बार चर्चा का विषय बनते हैं और उन्हें राजनीतिक दृष्टिकोण से भी देखा जाता है। पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के नतीजों के बीच उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel