प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शनिवार (9 मई 2026) को पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में गिरफ्तार कर लिया है।
यह कार्रवाई सुबह से चल रही छापेमारी के दौरान की गई, जब ED की टीमों ने अरोड़ा और उनके सहयोगियों के कई ठिकानों पर एक साथ रेड डाली।
कई ठिकानों पर छापेमारी
जानकारी के मुताबिक, ED की अलग-अलग टीमें संजीव अरोड़ा से जुड़े कम से कम चार स्थानों पर छापेमारी कर रही थीं। इसमें उनका सरकारी आवास भी शामिल है, जहाँ अधिकारियों ने पूछताछ और दस्तावेजों की जांच की।
छापेमारी के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर एजेंसी ने उन्हें हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।
मनी लॉन्ड्रिंग केस में कार्रवाई
प्रवर्तन निदेशालय की यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में की गई है। हालांकि अभी तक पूरे मामले की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन जांच एजेंसी वित्तीय लेनदेन और संबंधित दस्तावेजों की गहराई से पड़ताल कर रही है।
राजनीतिक हलचल तेज
इस गिरफ्तारी के बाद पंजाब की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। विपक्षी दलों ने इस मामले को लेकर सरकार पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं, जबकि आम आदमी पार्टी की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel