गुजरात के अहमदाबाद से एक गंभीर साइबर क्राइम मामला सामने आया है, जहाँ एयरपोर्ट और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को अहमदाबाद साइबर क्राइम यूनिट ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान 40 वर्षीय भावेश अमृतभाई पटेल के रूप में हुई है, जिसे शहर से ट्रेस कर पकड़ा गया।
पुलिस के अनुसार
यह पूरा मामला 25 मार्च 2026 का है, जब गुजसेल एयरपोर्ट अथॉरिटी को एक धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ था। यह मेल “bhavesh4518@gmail.com” आईडी से भेजा गया था, जिसमें दावा किया गया था कि आईईडी के जरिए एयरपोर्ट को निशाना बनाया जाएगा। साथ ही मेल में सौरभ विश्वास नामक व्यक्ति को छोड़ने की मांग भी की गई थी, जिसे पहले एक अन्य ई-मेल मामले में गिरफ्तार किया गया था।
અમદાવાદ શહેરની શાળાઓ અને એરપોર્ટને બોમ્બથી ઉડાવી દેવાની ધમકી આપનાર આરોપીને અમદાવાદ સાયબર ક્રાઈમ બ્રાંચે ઝડપી પાડ્યો છે. આરોપી પાસેથી ગુનામાં વપરાયેલ મોબાઈલ અને ઇ-મેઇલ આઇડી મળી આવ્યા છે.#CyberCrime #SafetyFirst #Ahmedabad #CyberAware pic.twitter.com/gSwEcho5YL
— Ahmedabad Cyber Crime (@cybercrimeahd) May 11, 2026
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पहले एयरपोर्ट पर मैनेजमेंट वर्कर के रूप में काम कर चुका है और उसने बी.कॉम तक पढ़ाई की है। वर्तमान में वह कंस्ट्रक्शन और इवेंट मैनेजमेंट के व्यवसाय से जुड़ा हुआ था।
पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में आरोपी और उसकी एक महिला मित्र के बीच निजी विवाद सामने आया है, जिसे इस धमकी भरे ई-मेल की संभावित वजह माना जा रहा है।
साइबर क्राइम टीम ने टेक्निकल एनालिसिस और ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान उसके मोबाइल फोन से कई डिजिटल सबूत बरामद किए गए, जिनमें रीसायकल बिन से डिलीट किया गया धमकी भरा ई-मेल भी रिकवर किया गया है।
फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है। जांच अभी जारी है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel